गौरतलब है कि कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के स्टैंडअप कॉमेडियन कीकू शारदा (पलक), सुनील ग्रोवर (गुत्थी), अली असगर (दादी) समेत 9 लोगों पर कैथल में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
'कॉमेडी नाइट्स' की गुत्थी, पलक और दादी सहित 9 पर केस
2 of 6
हरियाणा के कैथल में उनके खिलाफ ये केस डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम का मजाक उड़ाने के मामले में दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि यह शो 27 दिसंबर को जीटीवी पर प्रसारित किया गया था।
विज्ञापन
'कॉमेडी नाइट्स' की गुत्थी, पलक और दादी सहित 9 पर केस
3 of 6
डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों का आरोप है कि जश्न-ए-आज़ादी के कॉमेडी एक्ट में 'एमएसजी-टू' के एक सीन के साथ छेड़छाड़ की गई, जोकि सरासर गलत है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
'कॉमेडी नाइट्स' की गुत्थी, पलक और दादी सहित 9 पर केस
4 of 6
डेरा समर्थक उदय सिंह ने कैथल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि शो के दौरान गुरमीत राम रहीम के गेटअप में कलाकारों को शराब परोसते और लड़कियों के साथ अश्लील डांस करते दिखाया गया था।
विज्ञापन
'कॉमेडी नाइट्स' की गुत्थी, पलक और दादी सहित 9 पर केस
5 of 6
इस मामले की जांच कर रहे कैथल पुलिस के सब इंस्पेक्टर ईश्वर के मुताबिक, चैनल सहित सहित नौ लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।
'कॉमेडी नाइट्स' की गुत्थी, पलक और दादी सहित 9 पर केस
6 of 6
मामले में जिन लोगों के खिलाफ केस हुआ है, उनमें कीकू शारदा (पलक), सुनील ग्रोवर (गुत्थी), असगर अली (दादी) के अलावा राजीव ठाकुर, पूजा बनर्जी, मुन्ना राय, गौतम गुलाटी और सना खान समेत नौ लोग शामिल हैं।