फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: 1.4 इंच का पंखा, माचिस की तीली जितनी ट्रैक्टर ट्रॉली

Tue, 05 Jan 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
पुश्तैनी काम में शौक का जज्बा जाग जाए तो सोने पर सुहागा हो जाता है। हुनर के हीरो जोगेंद्र जांगड़ा की कलाकृतियों में ये बखूबी नजर आता है। देखिए, इनके मॉडल।
विज्ञापन

OMG: 1.4 इंच का पंखा, माचिस की तीली जितनी ट्रैक्टर ट्रॉली

2 of 6
मूलत: भिवानी जिले के गांव मुंढाल के रहने वाले 28 वर्षीय जोगेंद्र जांगड़ा वर्तमान में बरवाला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पेंटर इंस्ट्रक्टर के पद पर कार्यरत हैं। सुनने और देखने में भले ही आपको यकीन न हो, लेकिन यह सत्य है कि उसने अपने हुनर को माइक्रो कलाकृति की शक्ल में उतार दिया।

विज्ञापन

OMG: 1.4 इंच का पंखा, माचिस की तीली जितनी ट्रैक्टर ट्रॉली

3 of 6
उनकी अधिकांश कलाकृतियां माइक्रो आर्ट्स से प्रेरित हैं। 1.4 सेंटीमीटर का वर्किंग टेबल फेन और पांच सेंटीमीटर यानी माचिस की तीली के बराबर ट्रैक्टर-ट्रॉली बना दी। यह सभी चलते हैं। उनकी कलाकृतियों की प्रदर्शनी चीन में भी लग चुकी है। उन्हें कई अवार्ड मिल चुके हैं।

OMG: 1.4 इंच का पंखा, माचिस की तीली जितनी ट्रैक्टर ट्रॉली

4 of 6
पांच सेंटीमीटर की ट्रॉली बनाने पर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम, 1.4 सेंटीमीटर का सबसे छोटा वर्किंग टेबल फेन बनाने पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी नाम, तीन बार प्रोफेशनल आर्ट के लिए चंडीगढ़ से और राजस्थान ललित कला अकादमी से सम्मानित।

विज्ञापन

OMG: 1.4 इंच का पंखा, माचिस की तीली जितनी ट्रैक्टर ट्रॉली

5 of 6
जोगेंद्र जांगड़ा किसी भी चीज को झट में बना देते हैं। किसी का चित्र बनाना हो या अन्य कोई कलाकृति, उसे बनाने में उन्हें ज्यादा समय नहीं लगता है। महज 15 से 20 सेकेंड में हूबहू स्केच बना देते हैं। उसके द्वारा लकड़ी से बनाए गए जूतों की कलाकृति देखने वालों में कौतूहल पैदा कर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

OMG: 1.4 इंच का पंखा, माचिस की तीली जितनी ट्रैक्टर ट्रॉली

6 of 6
जोगेंद्र जांगड़ा को छोटी-छोटी चीजें बनाने का शौक बचपन से ही लग गया। उनके पिता बलवान सिंह जांगड़ा आईटीबीपी से सेवानिवृत्त हैं। टाटा की नैनो कार से प्रेरित होकर जोगेंद्र जांगड़ा अब माइक्रो कार बनाने में जुटे हुए हैं। यह कार महज डेढ़ सेंटीमीटर के आसपास होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें