फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड-बाजे के साथ निकली राम बारात, देखिए

Sat, 27 Sep 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
सेक्टर-20 के आजाद ड्रामाटिक क्लब के मंच पर राम बारात का भव्य स्वागत किया गया। चंडीगढ़ की सांसद ने बारात का स्वागत किया। बैंड बाजे की मधुर धुनों से वातावरण धर्ममय हो गया।
विज्ञापन

बैंड-बाजे के साथ निकली राम बारात, देखिए

2 of 6
सेक्टर-24 के जय सरस्वती रामलीला कमेटी के मंच से चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा की ओर से शुक्रवार को राम बारात निकाली गई। इसमें शहर के गणमान्य और राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। यह बारात सेक्टर-20 के आजाद ड्रामाटिक क्लब के मंच (जनकपुर) पर समाप्त हो गई।
विज्ञापन

बैंड-बाजे के साथ निकली राम बारात, देखिए

3 of 6
महासभा के चेयरमैन भूपेंद्र फोंदणी, प्रधान विक्रम विष्ट और महासचिव बीपी गौड़ ने बताया कि राम बारात में आतिशबाजी भी की गई।

बैंड-बाजे के साथ निकली राम बारात, देखिए

4 of 6
बारात का स्वागत करने वालों में आजाद ड्रामाटिक क्लब के प्रधान कुलदीप राज शर्मा, महासचिव सुरिंदर शर्मा पिंकी के अलावा अन्य पदाधिकारी और कलाकार शामिल हुए। बारात की विदाई के समय मेयर हरफूल चंद्र कल्याण, पार्षद गुरबख्श रावत और पूनम शर्मा उपस्थित हुईं।
विज्ञापन

बैंड-बाजे के साथ निकली राम बारात, देखिए

5 of 6
सांसद किरण खेर ने महासभा और अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की। महासभा के प्रधान विक्रम विष्ट ने बताया कि किरण खेर ने सांसद निधि से महासभा को पचास हजार रुपये देने की घोषणा के साथ ही महासभा के साथ जितने भी रामलीला कमेटियां जुड़ी हैं उनके लिए पक्का स्टेज बनाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंड-बाजे के साथ निकली राम बारात, देखिए

6 of 6
उन्होंने मंच से प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के बारे में कहा कि वे भी महासभा को पचास हजार रुपये योगदान देंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि रामलीला में अमर उजाला का योगदान बहुत ही सराहनीय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें