सरहद पर देश की रक्षा कर रहे बीएसएफ के सैनिकों की कलाइयों पर राखी सजी तो सभी खुश हो गए। छात्राएं जवानों को राखी बांधने के लिए बॉर्डर पर पहुंची, देखिए दिलचस्प तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
बीएसएफ जवानों को बांधी राखी
राखी का त्योहार 26 अगस्त दिन रविवार को है। इससे पहले वीरवार को काफी संख्या में स्कूली छात्राएं जवानों को राखी बांधने के लिए पहुंची। इस मौके पर छात्राओं ने जवानों को राखी बांधी, मिठाई खिलाई और आरती उतारी। जवानों ने भी उन्हें सुरक्षा करने का वादा किया।
विज्ञापन
3 of 5
बीएसएफ जवानों को बांधी राखी
चार साल बाद ऐसा हो रहा है कि राखी के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा। भद्रा रक्षाबंधन से पहले ही खत्म हो जाएगी। भद्रा खत्म होने के कारण ही बहनों को इस बार 11 घंटे राखी बांधने के लिए मिलेंगे। धनिष्ठा नक्षत्र होने के कारण सूर्योदय के बाद देर शाम तक राखी बांधने का मुहूर्त रहेगा।
4 of 5
बीएसएफ जवानों को बांधी राखी
25 अगस्त शनिवार को दोपहर 2:25 बजे ही लग जाएगी। यह 26 अगस्त शाम 4:16 बजे तक रहेगी। भद्रा 25 अगस्त को दोपहर 2:25 से प्रारंभ और देर रात्रि 3:21 तक होगी। इसलिए 26 अगस्त को प्रात: काल से दिनभर रक्षाबंधन और ब्राह्मणी का श्रावणी उपाकर्म मनाया जाएगा।
रक्षाबंधन का सर्वश्रेष्ठ काल दोपहर 1:14 बजे से 3:46 मिनट तक होगा। इसलिए राखी बांधने के बाद भाई की आरती उतारते समय बहनों को एक मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। इससे भाइयों को शुभ फल प्राप्त होगा। मंत्र है- येन बद्धो बलि: राजा दानवेंद्रो महाबल:। तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।