फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी से बचने के लिए बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने किया ये काम, देखिए इन्होंने अब क्या किया

Sun, 09 Apr 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
राखी सावंत ने खड़ी की वकीलों की टीम
विवादों में रहने वाली राखी सावंत के ढेरों रुप आप देख चुके हैं। अब गिरफ्तारी की तलवार लटकने के बाद बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने खुद के बचाव में कदम उठाने शुरु कर दिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
राखी सावंत ने खड़ी की वकीलों की टीम
अभिनेत्री राखी सावंत के चचेरे भाई राहुल और वकील कोर्ट कांप्लेक्स पहुंचे। माना जा रहा है कि राखी के वकील अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर करेंगे, लेकिन अभी उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।   
विज्ञापन

3 of 6
राखी सावंत
बातचीत में राहुल ने कहा कि राखी सावंत द्वारा पहले ही इस मामले में माफी मांगी जा चुकी है। उसका उद्देश्य किसी समुदाय या व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। उन्होंने भी शुक्रवार को राखी सावंत की तरफ से दोबारा माफी मांगी। वहीं दिल्ली से आए वकीलों की टीम ने इस केस से जुड़े दस्तावेजों का अध्ययन शुरू कर दिया है। ताकि आगे की रणनीति बनाई जा सके।  
 

4 of 6
राखी सावंत
कहा ये भी जा रहा है कि राखी ने खुद के बचाव के लिए 8 वकीलों की फौज खड़ी कर ली है। 
विज्ञापन

5 of 6
राखी सावंत
शिकायतकर्ता और वकील नरेंद्र आद्या ने कहा कि अगर 10 अप्रैल को राखी सावंत अदालत में पेश नहीं हुई तो वे अदालत से राखी सावंत को भगौड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग करेंगे। काबिलेजिक्र है कि नरेंद्र आद्या ने भगवान वाल्मीकि के खिलाफ टिप्पणी करने पर राखी सावंत के खिलाफ अदालत में केस दायर कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राखी सावंत
कुछ समय पहले राखी ने भगवान वाल्मीकि और उनको मानने वालों के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी की थी. अब इस मामले में राखी सावंत की गिरफ्तारी भी हो सकती है.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें