सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
हरिद्वार और लक्सर रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा है। इस वजह से रेलवे को 30 ट्रेने रद्द करनी पड़ीं। यह ट्रेनें 13 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। काम पूरा होने के बाद इन ट्रेनों को दोबारा शुरू किया जाएगा लेकिन इससे अंबाला से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को दिक्कत होगी। दूसरी ट्रेनों में भीड़ भी बढ़ेगी। सीनियर डीसीएम अंबाला हरि मोहन ने बताया कि मुरादाबाद डिवीजन के अंतर्गत हरिद्वार से लक्सर के बीच में रेलमार्ग को डबल करने का काम किया जा रहा है। इसीलिए रेलवे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य लक्सर, ऐथल, पथरी और इकार यार्ड में किया जाना है। यह कार्य 13 अक्टूबर को शुरू होगा और 22 अक्टूबर तक चलेगा। इसीलिए रेलवे ने अपनी रोजाना चलने वाली ट्रेनों के साथ-साथ साप्ताहिक ट्रेनों को भी कैंसिल कर दिया है।