हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तपिश चरम पर है और प्रत्याशी जीत के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। इन्हीं में शामिल हैं प्रदेश की 'गोल्डन' प्रत्याशी।
विज्ञापन
2 of 7
demo pic
इस बार विधानसभा चुनाव में चार पार्टियों कांग्रेस, इनेलो, भाजपा और जजपा से 42 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। इन महिला उम्मीदवारों के पास करीब 9.82 करोड़ रुपये के गहने हैं। कांग्रेस पार्टी की नौ महिला प्रत्याशियों के पास सबसे ज्यादा 5.25 करोड़ रुपये के गहने हैं। गहने रखने के मामले में इनेलो महिला प्रत्याशी दूसरे, भाजपा तीसरे और जजपा प्रत्याशी चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
3 of 7
किरण चौधरी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस: किरण चौधरी पहले नंबर तो बाला देवी सबसे नीचे
तोशाम से महिला प्रत्याशी किरण चौधरी के पास सबसे ज्यादा 3.70 करोड़ का सोना और 55 लाख रुपये की चांदी है। जो चार पार्टियों की महिला प्रत्याशियों में पहले नंबर पर है। वहीं कांग्रेस की 9 महिला प्रत्याशियों में उकलाना से उम्मीदवार बाला देवी के पास सबसे कम 100 ग्राम सोना और 250 ग्राम चांदी है जिसकी कीमत 4 लाख 11000 रुपये है।
4 of 7
सोने की खरीदारी
इनेलो: सबसे ज्यादा 45 लाख का सोना रानी के पास सबसे कम सुषमा के पास
हथीन विधानसभा क्षेत्र से इनेलो की महिला प्रत्याशी रानी के पास एक किलो 500 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 45 लाख रुपये है। वहीं साढ़ौरा से उम्मीदवार सुषमा के पास सबसे कम 60 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 2.4 लाख रुपये है।
विज्ञापन
5 of 7
बबीता फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा: प्रेमलता के पास 33 लाख से ज्यादा के गहने, बबीता फौगाट के पास सबसे कम
भाजपा की महिला प्रत्याशियों की बात की जाए तो उचाना से उम्मीदवार प्रेमलता के पास 33 लाख 36050 रुपये के गहने हैं। जो ज्वेलरी के मामले में भाजपा महिला प्रत्याशियों में पहले स्थान पर हैं। वहीं दादरी से उम्मीदवार बबीता फौगाट के पास सबसे कम 100 ग्राम सोना जिसकी कीमत 3.80 लाख रुपये है।
विज्ञापन
6 of 7
नैना चौटाला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
जजपा : नैना चौटाला के पास 33 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी
बाढ़डा से उम्मीदवार नैना चौटाला के पास 850 ग्राम सोना, नौ किलो चांदी है जिसकी कीमत 35 लाख 73750 रुपये है। इसके अलावा डायमंड और स्टोंस के 11.5 लाख रुपये के अन्य गहने भी हैं। वहीं लोहारू से उम्मीदवार अल्का आर्य के पास 150 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 6 लाख रुपये है।
एक उम्मीदवार ऐसी, जिसके पास एक भी गहना नहीं, लेकिन चार वाहन इनके नाम
जहां प्रदेश की विधानसभा में कई महिला प्रत्याशियों के पास करोड़ों के गहने हैं वहीं फरीदाबाद एनआईटी से इनेलो की महिला उम्मीदवार जगजीत पन्नू के पास कोई गहना तो नहीं है लेकिन एक स्कॉर्पियो गाड़ी और चार ट्रक इनके नाम हैं जिनकी कीमत 94 लाख 15000 रुपये है।