फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए कांग्रेसियों के साथ राहुल गांधी का ऐसा बर्ताव, देख हक्के बक्के रह गए सब

Mon, 29 May 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
सहारनपुर में जातीय हिंसा के पीड़ितों से मिलने के लिए जाते समय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेसियों के साथ ऐसा बर्ताव किया, सभी देखते ही रह गए।
विज्ञापन

2 of 7
राहुल गांधी ने भाजपा सरकार बोला हमला - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को काम करने की सलाह दे गए। सड़क मार्ग से दिल्ली से सहारनपुर पहुंचने से पहले राहुल गांधी को प्रदेश के सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों से गुजरना पड़ा। राहुल के इस रास्ते से गुजरने की खबर लगते ही प्रदेश भर के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता माला-फूल लेकर उनसे मिलने के लिए पहुंच गए थे।
विज्ञापन

3 of 7
rahul gandhi
कुछ जगहों पर राहुल कांग्रेसियों से मिले और कुछ जगहों पर बिना मिले चले गए। जो कार्यकर्ता राहुल से नहीं मिल पाए वह नाराज दिखे, लेकिन कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें जिस काम से जाना था वहां पहुंचना जरूरी था। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी भी सामने आई। सोनीपत में राहुल गांधी से मिलने के लिए कई जिलों के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। इन लोगों ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग की।

4 of 7
राहुल गांधी
राहुल गांधी से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को हटाने की मांग करने के लिए सोनीपत के बहालगढ़ में रोहतक, झज्जर और सोनीपत समेत कई जिलों के विधायक और नेता पहुंचे थे। राहुल गांधी को यहां से होते हुए सहारनपुर जाना था। राहुल गांधी के सामने विधायकों और नेताओं ने साफ कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
rahul gandhi
अशोक तंवर को हटाकर हुड्डा को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाए। इस पर राहुल गांधी ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया, लेकिन उनकी बातें सुनते हुए मंद-मंद मुस्कराते रहे। जाते समय उन्होंने केवल ओके बोल दिया। कुरुक्षेत्र में कई जगहों पर कार्यकर्ता राहुल के इंतजार में फूल-मालाएं लिए घंटों खड़े रहे। राहुल बिना रुके लाडवा से सहारनपुर के लिए निकल गए।
विज्ञापन

6 of 7
राहुल गांधी
यमुनानगर में राहुल का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विश्वकर्मा चौक पर पहुंचे थे। कार्यकर्ता राहुल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रुकने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन वह कार में बैठे-बैठे कार्यकर्ताओं से मिलकर आगे बढ़ गये। करनाल में राहुल के स्वागत के लिए स्थानीय कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता जीटी रोड पर जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राहुल गांधी
जब वे पहुंचे तो नेता स्वागत करने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन राहुल गांधी के साथ मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने किसी को मिलने नहीं दिया। पानीपत में सुबह साढ़े 11 बजे जीटी रोड पर राहुल गांधी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए रुके। इस दौरान कार्यकर्ताओं में राहुल से मिलने की होड़ लग गई। इस पर सुरक्षा एजेंसी ने धक्का-मुक्की करने वालों को पीछे कर दिया। दो मिनट रुके राहुल ने कार्यकर्ताओं को जमकर काम करने की सीख दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें