पंजाब के 2 दिवसीय दौरे पर आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ये रूप बहुत कम देखा होगा आपने। तस्वीरों में देख लीजिए।
विज्ञापन
राहुल गांधी का ये रूप आपने कभी देखा नहीं होगा, अनोखी तस्वीरें
2 of 6
कांग्रेस उपाध्यक्ष अपने सिपहसालारों के साथ बठिंडा के तलवंडी साबो में स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे। देखिए उनका ये खास अंदाज।
विज्ञापन
राहुल गांधी का ये रूप आपने कभी देखा नहीं होगा, अनोखी तस्वीरें
3 of 6
तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेकने के बाद राहुल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रताप बाजवा के साथ गुरुद्वारे में लंगर छका। इसके बाद राहुल गांधी जिले के गांव भगवानगढ़ में बीते माह फसल खराब होने की वजह से खुदकुशी करने वाले किसान जगदेव सिंह के परिवार से मिले।
राहुल गांधी का ये रूप आपने कभी देखा नहीं होगा, अनोखी तस्वीरें
4 of 6
उन्होंने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जो भूमि अधिग्रहण बिल को लाना चाहती है, वह किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश और बादल सरकार पंजाब को बर्बाद कर रही है। दोनों ही सरकारें किसान विरोधी हैं। इस वजह से आए दिन किसान अपनी फसल बर्बाद होने व कर्ज की वजह से खुदकुशी कर रहा है।
विज्ञापन
राहुल गांधी का ये रूप आपने कभी देखा नहीं होगा, अनोखी तस्वीरें
5 of 6
राहुल ने कहा कि प्रदेश में पीड़ित किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि वे पंजाब में किसानों और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए आए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि बादलों ने पंजाब के पूरे कामों पर कब्जा जमाया हुआ है। उन्होंने लोगों को अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस का साथ दें।
राहुल गांधी का ये रूप आपने कभी देखा नहीं होगा, अनोखी तस्वीरें
6 of 6
उन्होंने कहा कि प्रदेश के हालातों को सुधारने के लिए कांग्रेस का आना जरूरी है। वहां पर एकत्र लोगों ने कैप्टन लाओ पंजाब बचाओ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोगों से अपील की कि वे अपना गुस्सा 2017 के लिए बचाकर रखें।