पंसारी की दुकान पर सुपारी की तरह बेटा होने की दवा बिक रही थी। छापा मारा तो अधिकारी देखकर हैरान रह गए। तस्वीरों में जानिए मामला।
विज्ञापन
पंसारी की दुकान पर बिक रही थी बेटा होने की दवा, तस्वीरें
2 of 9
मामला हरियाणा के रोहतक का है। गोहाना बस स्टैंड के पास पंसारी की दुकान पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शर्बत, मुरब्बा, जड़ी-बुटी, और आयुर्वेद की दवाइयों के अलावा बेटा पैदा करने की क्षमता वाली जड़ी बुटियों से तैयार दवाइयां मिलीं।
विज्ञापन
पंसारी की दुकान पर बिक रही थी बेटा होने की दवा, तस्वीरें
3 of 9
दुकानदार का यानी हकीम का दावा इन दवाओं से शर्तिया बेटा ही पैदा होगा...। बेटे-बेटियों में फर्क न करने का दावा करने वाले शिक्षित समाज सहित तमाम व्यवस्थाओं को शर्मसार करने का खेल रोहतक में सरेआम खेला जा रहा था।
पंसारी की दुकान पर बिक रही थी बेटा होने की दवा, तस्वीरें
4 of 9
खेल का खुलासा हुआ तो इलाके में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के भी होश उड़ गए। अधिकारियों ने तुरंत दवाई को कब्जे में लेकर दुकान को सील कर दिया, लेकिन मौका पाकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
पंसारी की दुकान पर बिक रही थी बेटा होने की दवा, तस्वीरें
5 of 9
हैरत की बात यह है कि यह धंधा लंबे समय से चल रहा था, लेकिन महकमे को पता तक नहीं चला, लेकिन जब शिकायत सीएम तक पहुंची और वहां से निर्देश मिले तब कहीं जाकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पंसारी की दुकान पर बिक रही थी बेटा होने की दवा, तस्वीरें
6 of 9
मिली जानकारी के अनुसार, आयुर्वेद की दवाइयां बेचने वाला एक हकीम शिवलिंगी बीजों सहित अन्य बीजों को बेटा पैदा करने की शर्तियां दवा बता कर बेच रहा था। किसी ने पंसारी के यहां से पहले यह दवा खरीदी और फिर इसकी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से कर दी।
विज्ञापन
पंसारी की दुकान पर बिक रही थी बेटा होने की दवा, तस्वीरें
7 of 9
सीएम हाउस से जिला प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी गई। फिर पुलिस ने स्वास्थ्य महकमे की टीम के साथ दुकान पर छापा मारा। इस दौरान दुकान से अन्य दवाइयों के बीच शवलिंगी, पुत्रबीजक और जीयापोता सहित अन्य बीज भी बरामद हुए, जिन्हें बेटा पैदा होने की दवा बता कर बेचा जा रहा था। यह दवा दो से ढ़ाई हजार रुपए तक में बेची जाती थी।
पंसारी की दुकान पर बिक रही थी बेटा होने की दवा, तस्वीरें
8 of 9
गोहाना अड्डा स्थित जगदंबा औषधालय नाम से चल रही इस दुकान का संचालक राजू जुनेजा नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है। छापे के दौरान वह दुकान पर मौजूद नहीं था। बताया जाता है कि वह छापे की सूचना के बाद फरार हो गया।
पंसारी की दुकान पर बिक रही थी बेटा होने की दवा, तस्वीरें
9 of 9
डिप्टी सीएमओ डॉ. कुलदीप ने बताया कि यह कार्रवाई स्टींग को आधार बना कर की गई है। महकमे की शिकायत पर पुलिस ने राजू जूनेजा के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट के सेक्शन 3 ए के साथ ही आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। दावा किया जा रहा है कि इस के अलावा शहर की कई और दुकानों का भी स्टींग किया गया है। हालांकि अभी इन दुकानों के नाम सामने नहीं आए हैं।