फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: पंजाब में मौसम ने मचाई तबाही, ओलावृष्टि से मायूस अन्नदाता, तस्वीरों में देखें तूफान का कहर

Sun, 03 Mar 2024 12:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौसम के मिजाज में बदलाव के साथ ही पंजाब समेत उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश हुई। कई इलाकों में तेज हवाएं चली और ओलावृष्टि भी हुई। पंजाब में शनिवार को 14 जिलों में बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि से ठंडक बढ़ गई है। वहीं इससे दिन के तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर, बठिंडा, फरीदकोट, पठानकोट में ओलावृष्टि होने के साथ तेज हवा भी चली। इस कारण फसलों को नुकसान होना बताया जा रहा है। वहीं, बठिंडा में गोल्फ की बॉल के आकार के ओले गिरे हैं। भारी ओले गिरने के कारण कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
जमीन पर पड़े ओले। - फोटो : Punjab news
वहीं, हिमालयी क्षेत्रों में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के साथ बारिश हुई है। पहाड़ी राज्यों के मैदानी इलाकों में भी मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना व पटियाला का तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश की भविष्यवाणी की है। अमृतसर में 11.0 एमएम, वहीं लुधियाना में 6.0, पटियाला में 7.0, पठानकोट में 4.4 एमएम, गुरदासपुर में 6.0, एसबीएस नगर में 6.6, बरनाला में 0.5, फतेहगढ़ साहिब में 7.0, फिरोजपुर में 4.0, जालंधर में 2.0, मोगा व मोहाली में 0.5, रोपड़ में 4.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

3 of 7
बठिंडा में गिरे ओले। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिजली गिरने से किसान की मौत
फाजिल्का जिले के गांव लक्खे वाली ढाब में शुक्रवार देर शाम को तेज बारिश के साथ आसमान से बिजली गिरने के कारण एक किसान राजेंद्र कुमार (32) की मौके पर मौत हो गई। मृतक खेत में अपने भाई के साथ कार्य कर रहा था।

4 of 7
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा में बिजली गिरने से घरों का इलेक्ट्रिक सामान खराब 
मोगा के जवाहर नगर में अचानक से आसमान से बिजली गिरने से कई घरों में बिजली का सामान खराब हो गया। वहीं, गली में खेल रहे बच्चे ने भागकर अपनी जान बचाई। बिजली गिरने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। लोगों के घरों में एलईडी, पानी की मोटर, सीसीटीवी कैमरा के साथ-साथ और भी कई सामान खराब हो गया। लोगों ने बताया कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन करीब 15 घरों में इलेक्ट्रिक सामान को नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन

5 of 7
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बवंडर ने मचाया तांडव
मोगा में शनिवार शाम पांच के करीब निहाल सिंह वाला के कुछ गांव में तेज आंधी और बवंडर ने खूब तांडव मचाया। बवंडर की वजह से पेड़ और लोगों के घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई जगह दीवार और बिजली के खंभे टूटने की खबर है। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

6 of 7
किसान मायूस, फसलों को पहुंचा नुकसान
बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं ने गेहूं की फसल को जमीन पर बिछा दिया है। वहीं ओले पड़ने से गेहूं की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कृषि विशेषज्ञ हरी सिंह का कहना है कि अगर बारिश जनवरी या फरवरी के शुरुआती सप्ताह में होती तो ये खरीफ फसलों खासकर गेहूं के लिए वरदान साबित होती। अब फसल पकने जा रही है और अगले माह गेहूं की कटाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब में 34 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि पर गेहूं की बुआई की गई है। ओलावृष्टि से सब्जियों, आलू और सरसों को नुकसान होगा। पंजाब में 50,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर सब्जियां और सरसों उगाई जाती है जबकि एक लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि पर आलू की खेती होती है। किसान बलवंत सिंह का कहना है कि गेहूं की गुणवत्ता पर काफी असर होगा। तेज हवाओं से गेहूं की खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई है। बारिश व ओले पड़ने से विकसित हो चुका दाना भीग गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें