फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 2018 के परिणाम, 10 क्लिक में देखें विजेताओं के चहेरे

Fri, 07 Sep 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
छात्र संघ चुनाव
पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए है। यहां पर एक क्लिक कर आप सभी विजेताओं को जान सकते हैं। छात्र संघ के लिए गुरूवार को ही मतदान हुआ था। 
विज्ञापन

2 of 11
पीयू छात्र संघ की अध्यक्ष कनुप्रिया
पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर पहली बार जीत दर्ज कर एसएफएस ने इतिहास बना दिया। खास बात यह रही कि यह एतिहासिक जीत एसएफएस ने अपने दम पर हासिल की। इस बार के छात्रसंघ चुनाव में एसएफएस के अलावा एनएसयूआई ही बिना गठबंधन के चुनाव मैदान में उतरे थे, जबकि बाकी सभी छात्र संगठनों ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा। स्टूडेंट्स फॉर सोसायटी (एसएफएस) की ओर से पीयू में प्रेसिडेंट पद पर यह पहली जीत दर्ज की गई है। खास बात यह है कि महिला उम्मीदवार ने यह चुनाव जीता है। पार्टी की जूलोजी विभाग की छात्रा कनुप्रिया ने अध्यक्ष पद पर 2802 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं अन्य पदों पर सोई, आईएसएस, इनसो और हिमसू के गठबंधन के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वाइस प्रेसिडेंट पद पर आईएसएस के उम्मीदवार दलेर सिंह विजयी रहे, जबकि जनरल सेक्रेटरी पद के लिए इनसो के अमरिदंर सिंह और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर एनएसयूआई के कैंडीडेट विपुल अत्रेय ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

3 of 11
छात्र संघ चुनाव
गवर्नमेंट कालेज सेक्टर-46 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए स्टूडेंट्स सुबह सुबह ही पहुंच गए थे। वोटिंग को लेकर छात्रों में गजब का उत्साह दिखा। वोटिंग के बाद यहां अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने कब्जा जमाया जबकि वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और ज्वांइट सेक्रेटरी पद पर सोपू और एनएसयूआई गठबंधन ने जीत दर्ज की। स्टूडेंट्स के सामने प्रिंसिपल ने रिजल्ट की घोषणा की। एबीवीपी की अनुजा प्रेसिडेंट पद की विजेता रहीं जबकि सोपू और एनएसयूआई गठबंधन की दिव्या गुप्ता उप प्रधान पद के लिए चुनी गईं। सोपू और एनएसयूआई गठबंधन के ईशान सिंह सेक्रेटरी जबकि दविंदर सिंह ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर चुने गए। कॉलेज में इस बार 53.21 प्रतिशत मतदान हुआ। कॉलेज के 2565 स्टूडेंट्स में से 1368 ने मतदान में हिस्सा लिया।

4 of 11
छात्र संघ चुनाव
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 में प्रेसिडेंट पद पर एसएसए और एबीवीपी समर्थित राघव शर्मा ने जीत दर्ज की। उनको 2296 वोट जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हरमिंदर सिंह को 981 वोट मिले। वाइस प्रेसिडेंट के पद पर विजयी जलज आर्या को 2208 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रुचि शर्मा को 989 मिले। सेक्रेटरी के पद पर विजयी मुकुल को 2060 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मुस्कान को 836 वोट मिले। वहीं, ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर विजयी आशा को 2298 वोट।
विज्ञापन

5 of 11
Student union election
गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज फॉर वुमन सेक्टर-26 में हुए छात्रसंघ चुनाव में बीकॉम तृतीय वर्ष की मुस्कान मेहता अध्यक्ष पद पर चुन ली गईं। अध्यक्ष पद पर उनके मुकाबले में खड़ी रिशिका एवं मानसी हाजिरी कम होने की वजह चुनाव से बाहर हो गईं। अध्यक्ष बनाए जाने की खबर जैसे ही मुस्कान की समर्थकों को मिली तो उन्होंने मुस्कान को बधाई देनी शुरू कर दी। इस दौरान सभी ने खुशी के साथ मुस्कान को हवा में उछाला। इसके साथ ही बीसीए तृतीय वर्ष की दिव्या शर्मा उपाध्यक्ष, बीसीए तृतीय वर्ष की मनजीत कौर सेक्रेटरी और बीसीए तृतीय वर्ष की सिमरन ज्वांइट सेक्रेटरी के लिए चुन ली गईं। चारों पदों पर विजेता टीम को कालेज प्रिंसिपल ने जतिंदर कौर और अमृता कौर, निति संधू और गरिमा अरोड़ा ने सभी को पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी। 
विज्ञापन

6 of 11
छात्र संघ चुनाव
एसडी कालेज सेक्टर-32 में हुए छात्रसंघ चुनाव में स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) ने क्लीन स्वीप कर सभी पार्टियों को धूल चटा दी। सोई ने मजबूत मानी जा रही एसडीसीयू और एसडीयूसी गंठबंधन को करारी शिकस्त दी। कॉलेज में सुबह 9 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई थी। वोटिंग के बाद दोपहर 12.45 बजे के आसपास रिजल्ट घोषित कर दिया गया। एसडीसीयू और एसडीयूसी गंठबंधन को जीत का पूरा विश्वास था लेकिन इस बार पासा उलट गया। सोई ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी पदों पर कब्जा जमा लिया। अध्यक्ष पद पर सोई के प्रीतम पाल सिंह, वाइस प्रेसिडेंट पद पर अपूर्वा तिवारी, जनरल सेक्रेटरी पद पर अनमोल भारद्वाज जबकि ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर मोहम्मद हमजा हैदर ने जीत हासिल की। कॉलेज में इस बार कुल 44.28 प्रतिशत मतदान हुआ। कॉलेज में स्टूडेंट्स की संख्या 6700 है, जिनमें से 2973 विद्यार्थियों ने मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

7 of 11
छात्र संघ चुनाव
पोस्ट ग्रेजुएट कालेज फॉर गर्ल्स सेक्टर-42 में 1630 वोट में से 1573 मत वैध रहे। कालेज में अध्यक्ष पद पर बीए थर्ड ईयर की छात्रा मनप्रीत कौर ने जीत हासिल की। वहीं, वाइस प्रेसिडेंट पद पर कमलदीप कौर, सेक्रेटरी पद पर गरिमा और ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर अवनीत कौर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया। अध्यक्ष पद पर विजयी मनप्रीत कौर को कुल 868 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बीए थर्ड ईयर की छात्रा प्रियंका को कुल 626 मिले। वाइस प्रेसिडेंट पद पर विजयी कमलदीप कौर को 760 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बीए थर्ड ईयर की छात्रा किरणदीप कौर को कुल 623 वोट मिले। वहीं, जनरल सेक्रेटरी पद पर विजयी गरिमा को 832 वोट मिले  वहीं, ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर विजयी अवनीत कौर को कुल 765 वोट मिले।

8 of 11
छात्र संघ चुनाव
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल सेक्टर-11 में प्रेसिडेंट पद पर विजयी गरिमा को 899 और उनकी प्रतिद्वंद्वी मन्नत को 697 वोट मिले। वहीं, वाइस प्रेसिडेंट पद पर विजयी कांची को 795 जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी हर्षिता को 786 वोट मिले। सेक्रेटरी पद पर विजयी पल्लवी को 803 और उनके प्रतिद्वंद्वी साक्षी को 776 वोट मिले। ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर विजयी हरमन कौर को 842 मत जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सृष्टि को 735 वोट मिले।

9 of 11
छात्र संघ चुनाव
आशीष नेहरा बने डीएवी के किंग
डीएवी कॉलेज में प्रेसिडेंट पद पर विजयी इनसो गठबंधन के प्रत्याशी आशीष नेहरा को 1548 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी एबीवीपी गठबंधन के प्रत्याशी अंशुल को 1418 वोट मिले। वाइस प्रेसिडेंट के पद पर विजयी हिमांशु शर्मा को 1206 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शौर्य वर्मा को 1088 वोट मिले। सेक्रेटरी पद पर विजयी नवेदिता को 1364 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अमृतदीप सिंह को 1240 वोट मिले। ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर विजयी मगहल जसवाल को 1325 मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अभिषेक शर्मा को 1322 मिले।

 

10 of 11
छात्र संघ चुनाव
ज्योत्सना बनीं एमसीएम कालेज की अध्यक्ष
एमसीएम कालेज सेक्टर-36 में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। चुनाव के लिए छात्राओं में सुबह से ही उत्साह नजर आया। कालेज में बड़ी संख्या में छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां अध्यक्ष पद पर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ज्योत्सना नारंग विजयी रहीं जबकि उपाध्यक्ष के पद पर बीए तृतीय वर्ष की ही कोविदा मेहता ने जीत दर्ज की। सचिव पद पर बीकॉम सेकेंड ईयर की सिमरन कौर को चुना गया।
विज्ञापन

11 of 11
छात्र संघ चुनाव
देव समाज कालेज सेक्टर-45बी में कुल 45 फीसदी छात्रों ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां अध्यक्ष पद बीए थर्ड ईयर की छात्रा निशात परवीन, उपाध्यक्ष पद पर बीए सेकेंड ईयर दिव्या राणा, सचिव बीएस सेकेंड ईयर मुस्कान जस्सल और संयुक्त सचिव पद पर बीए फर्स्ट ईयर की ऋषिका राजपूत ने जीत हासिल की।  वहीं देव समाज कालेज ऑफ एजूकेशन सेक्टर-36बी में चुनाव डॉ. रोहित भंडारी और चरणजीत कौर के  मार्गदर्शन में संपन्न हुई। छात्रों ने प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रे टरी और ज्वाइंट सेक्रे टरी के  पदों के  लिए 81 फीसदी वोटिंग हुई। यहां अध्यक्ष पद पर उत्तरा क टारिया ने जीत हासिल की। वहीं, श्वेता गुप्ता ने वाइस प्रेसिडेंट, सिम्मी रॉय ने सेक्रेटरी और निष्ठा भठेजा ने ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर जीत हासिल की
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें