देश की एक नामी यूनिवर्सिटी में विदेशी स्टूडेंट्स के लिए दाखिला लेना अब आसान नहीं होगा। प्रक्रिया और कई नियम बदल दिए गए हैं, यहां जान लीजिए।
विज्ञापन
2 of 8
यूनिवर्सिटी ने विदेशियों के लिए दाखिले के नियम बदले
दरअसल, पंजाब यूनिवर्सिटी ने विदेशी छात्रों के लिए ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन के दाखिले की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब उन्हीं विदेशी विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा, जिनको इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन (आईसीसीआर), मानव संसाधन विकास मंत्रालय या छात्र के अपने देश की किसी गवर्निंग बॉडी प्रस्तावित करके भेजेगी। जबकि पहले कोई भी विदेशी छात्र सीधे तौर पर दाखिला ले लेता था।
विज्ञापन
3 of 8
यूनिवर्सिटी ने विदेशियों के लिए दाखिले के नियम बदले
ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि आवेदन रद्द होने की संख्या कम की जा सके। क्योंकि कुछ आवेदन सीधे तौर पर ऐसे आ जाते हैं, जिन्हें कुछ समझ नहीं होती। जब यहां स्क्रूटनी होती है, तो आवेदन रद्द हो जाते हैं। ऐसे में अब पीयू प्रबंधन चाहता है कि एक हायर अथॉरिटी से पहले स्क्रूटनी हो और आवेदनकर्ता यहां पढ़ने के लायक हो, तो ही उसे भेजा जाए।
4 of 8
यूनिवर्सिटी ने विदेशियों के लिए दाखिले के नियम बदले
डिग्री कोर्स के अलावा पीएचडी के एंट्रेस टेस्ट से भी उसी विदेशी छात्र को छूट मिलेगी, जो मंत्रालय से प्रस्तावित होकर आएगा। इसके अलावा जो विद्यार्थी मंत्रालय से प्रस्तावित नहीं होगा और यहां पढ़ रहा होगा तभी पीएचडी के लिए टेस्ट दे पाएगा। जो यहां नहीं पढ़ रहा है उसे पीएचडी करने के लिए आइलाइट्स में पांच बैंड या टोफल में 60 नंबर होना जरूरी है। इन बदलावों की नोटिफिकेशन को जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 8
यूनिवर्सिटी ने विदेशियों के लिए दाखिले के नियम बदले
पीयू और उससे संबंधित कॉलेजों में विदेशी स्टूडेंट्स का यह आंकड़ा साल दर साल बढ़ा है। अगर सिर्फ पीयू की बात करें पिछले चार साल में 60 फीसदी तक संख्या बढ़ी है। पीयू और उसके कॉलेजों में सबसे ज्यादा अफगानी स्टूडेंट पढ़ते हैं। ज्यादातर अफगानी स्टूडेंट आईसीसीआर के जरिए ही आते हैं। क्योंकि भारत की तरफ से अफगान के लिए विशेष अनुबंध किया गया।
विज्ञापन
6 of 8
यूनिवर्सिटी ने विदेशियों के लिए दाखिले के नियम बदले
अब पीयू प्रबंधन चाहता है कि अन्य देशों से आने वाले स्टूडेंट भी आईसीसीआर, एमएचआरडी या भारत सरकार के किसी मंत्रालय के जरिए ही पढ़ाई करने आएं। 2016-17 के सत्र में कुल 516 विदेशी स्टूडेंट पढ़ने आए, जिसमें से 225 कैंपस और 291 कॉलेजों में पढ़े। ओवरऑल अफगानी स्टूडेंट्स की संख्या सबसे ज्यादा है, जबकि कैंपस में ईरानी और कैनेडियन स्टूडेंट ज्यादा हैं।
विज्ञापन
7 of 8
punjab university
ज्यादातर स्टूडेंट अंग्रेजी और इकनोमिक्स में खास रुचि रखते हैं। इसके अलावा डिफेंस स्टडी में भी विदेशियों का खास रुझान है। अफगानी स्टूडेंट के लिए तो अंग्रेजी में एक साल का स्पेशल कोर्स भी कराया जाता है, क्योंकि अंग्रेजी न जानने की वजह से वे पीछे रह जाते हैं। पीयू के लगभग सभी विभागों में 10 फीसदी सीट विदेशी के लिए आरक्षित हैं। विदेशी लड़कियों के लिए साउथ कैंपस में अलग से इंटरनेशल होस्टल भी बना हुआ है।
रिजेक्शन रेट कम करने के लिए नियम में बदलाव किए गए हैं। यह बेहतर होगा कि उच्च स्तर पर छंटनी के बाद काबिल स्टूडेंट पढ़ाई करने के लिए आए। उम्मीद है कि इसके सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।
- प्रो. दिप्ती गुप्ता, डीन इंटरनेशनल स्टूडेंट, पंजाब यूनिवर्सिटी