अगर आग इग्नू से MBA करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी हैं, इग्नू ने दाखिले के लिए नियमों में बदलाव किया है। दरअसल, अब कोई भी स्नातक बगैर अनुभव के एमबीए में दाखिला ले सकता है।  सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए जहां 50 प्रतिशत नंबर अनिवार्य हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 45 फीसदी नंबर होने चाहिए।  साथ ही अब इग्नू एमबीए कोर्स दो साल मेें कराएगी, जबकि पहले ढाई साल का कोर्स था।  इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में दाखिले के लिए 15 जुलाई तक इसके टेस्ट के लिए आवेदन किया जा सकता है।