दिनदिहाड़े घर में घुसकर वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह का गला रेत दिया। चलने फिरने में अक्षम मां का भी गला घोंट दिया और किसी को पता भी नहीं चलता। कहीं...
विज्ञापन
2 of 7
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
हत्याकांड कॉन्ट्रैक्ट किलिंग तो नहीं। मोहाली में सीनियर पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हुई हत्या को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है। हालांकि पुलिस को यह संदेह भी है कि यह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग भी हो सकती है। क्योंकि जिस तरीके से वारदात हुई, वह इस बात की तरफ संकेत दे रही है। वहीं, पुलिस भी मानकर चल रही है कि हत्या में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
पुलिस को वारदात में किसी भेदी का हाथ होने का शक
पुलिस के मुताबिक अभी तक जांच में सामने आ रहा है कि वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या के पीछे किसी भेदी का हाथ है। केजे सिंह का घर फेज-3बी2 की मार्केट के ठीक पीछे जैम स्कूल के पास कोने वाला था, लेकिन अनजान लोगों के लिए केजे सिंह दरवाजा नहीं खोलते थे। घर का एक पर्दा मुड़ा हुआ था तो उन्होंने पहले देखा होगा कि कौन है, फिर दरवाजा खोला। ऐसे में हत्यारा कोई जानकार ही है।
4 of 7
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
फोर्ड आइकॉन कार और एलईडी साथ ले गए हत्यारे
पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह(69) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वहीं उनकी मां गुरचरण कौर (92) को गला घोंट कर मारा गया। दोनों के शव मोहाली फेज-3बी2 स्थित मकान नंबर 1796 में अलग अलग कमरों में मिले। केजे सिंह के पेट व गले पर चाकुओं से हमला किया गया। हत्यारे केजे सिंह की 20 साल पुरानी हरे रंग की फोर्ड आइकॉन कार और एलईडी भी ले गए हैं। केजे सिंह चंडीगढ़ में ‘इंडियन एक्सप्रेस’, ‘दा ट्रिब्यून’ और ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में काम कर चुके थे।
विज्ञापन
5 of 7
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
बहन यशपाल कौर खाना लेकर आई तो हुआ खुलासा
जानकारी के मुताबिक केजे सिंह अविवाहित थे और मां के साथ रहते थे। शहर में रहने वाले रिश्तेदार ही उन्हें दोपहर का खाना देने आते थे। शनिवार को सेक्टर-71 में रहने वाली बहन यशपाल कौर व भांजा अजय पाल खाना लेकर आए। करीब एक बजे जब वह पहुंचे तो केजे सिंह की कार वहां नहीं थी। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजे पर उन्हें खून दिखा तो होश उड़ गए। अंदर गए तो एक कमरे में गुरचरन कौर का शव था। जबकि अंदर वाले कमरे में केजे सिंह की खून से सनी लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
6 of 7
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
केजे सिंह के पहले पेट पर फिर गले में मारा चाकू
पुलिस के मुताबिक, घर के अंदर लगा एक पर्दा भी मुड़ा हुआ था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि केजे सिंह ने पहले व्यक्ति को देखा होगा। इसके बाद उन्होंने दरवाजा खोला होगा। जैसे ही दरवाजा खुला होगा आरोपी ने पेट में चाकू मार दिया। बचने की कोशिश में उनके पैर की एक चप्पल निकल गई। अपने कमरे की तरफ भागे होंगे, जहां उनकी हमलावरों से धक्का मुक्की हुई होगी। कमरे में जगह-जगह पड़े खून के निशान इसकी गवाही दे रहे हैं।
भेद न खुल जाए तो कर दिया बुजुर्ग का कत्ल
केजे सिंह की माता 92 साल की थीं। वह चल फिर भी नहीं सकती थीं। ऐसे में आरोपियों ने उनका कत्ल क्यों किया? इसको लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारों की माने तो जब केजे सिंह की आरोपियों ने हत्या की होगी तो उन्हें लगा कि बुजुर्ग ने उन्हें पहचान लिया है। ऐसे में उनकी पोल खुल जाएगी। इसी डर के कारण उन्होंने बुजुर्ग की भी हत्या कर थी। हालांकि इस आधार को मानकर भी पुलिस पड़ताल कर रही है।