पंजाबी फिल्मों व रंगमंच की शान बन चुके मशहूर कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी को आम आदमी पार्टी पंजाब का कन्वीनर नियुक्त किया गया है। कॉमेडी के बादशाह अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की बागडोर संभालेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
पंजाब आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत घुग्गी
- फोटो : अमर उजाला
गुरप्रीत घुग्गी का जन्म जालंधर में हुआ। पढ़ाई के साथ-साथ वह करतारपुर तहसील में टाइपिस्ट का काम करते थे। पटवारी के पेपर दिए पर किस्मत ने साथ नहीं दिया। बैंक से लोन लेकर हार्डवेयर का काम शुरू किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
3 of 6
Gurpreet guggi
- फोटो : अमर उजाला
घुग्गी जब स्कूल में पढ़ते थे तब से ही उन्होंने कॉमेडी करनी शुरू कर दी थी। मजाकिया स्वभाव और व्यंग्यात्मक क्षमता ने ही उन्हे कॉमेडियन बना दिया। उनके अनुसार कॉमेडी किसी ट्रेनिंग से नहीं आती बल्कि खून में होती होती है।
4 of 6
Gurpreet guggi
- फोटो : अमर उजाला
फिल्मों में आने को गुरप्रीत घुग्गी किस्मत में लिखा मानते हैं। वे कहते हैं कि जी आया नूं पंजाबी फिल्म में ब्रेक उन्हें मनमोहन सिंह ने दिया। लोगों को काम पसंद आया, फिर एक के बाद फिल्में मिलती चली गईं और पंजाबी सिनेमा जगत में हास्य कलाकार के रूप में खास पहचान बनती गई।
विज्ञापन
5 of 6
Gurpreet guggi
- फोटो : अमर उजाला
गुरप्रीत घुग्गी और भगवंत मान शुरू से पक्के दोस्त रहे हैं। भगवंत मान जब राजनीति में आए थे, उस समय से कयास लगाए जा रहे थे कि गुरप्रीत घुग्गी भी आएंगे, लेकिन उस समय उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होने से इंकार कर दिया था, लेकिन ये कहा था कि यदि जनता चाहेगी तो वह राजनीति में आएंगे।
फरवरी 2016 को गुरप्रीत घुग्गी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए और 4 सितंबर को उन्हे आप के पंजाब का संयोजन बना दिया गया। राजनीति में आने के बाद पंजाबी कॉमेडियन किंग घुग्गी जनता की तन-मन से सेवा करने चाहते हैं।