पंजाब के खेल, सिंचाई व खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर आज मेरठ की डॉ. गुरवीन कौर के साथ परिण्य सूत्र में बंध गए। डॉ. गुरवीन कौर मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम में रेडियोलॉजिस्ट हैं।
डॉ. गुरवीन कौर के पिता भूपेंद्र सिंह बाजवा गॉडविन ग्रुप के निदेशक और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं। वह हाल में चीन में संपन्न हुए एशियाई खेलों में भारतीय दल के चीफ डी मिशन भी थे। वह कुश्ती फैडरेशन की एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।