मंत्री की बेटी ने बेमिसाल मिसाल पेश की। तपती धूप में नंगे पांव दयनीय हालत में भीख मांग रहे बच्चे को तड़प-तड़प कर मरने से बचाया। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
शाबाश! मंत्री की बेटी ने किया ऐसा काम, आप भी करेंगे सलाम
2 of 5
पंजाब के शिक्षामंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा की बेटी गुरप्रीत किसी काम से सहेली के साथ जा रहीं थीं। भरी दोपहर में मोहाली फेज 3/5 की लाइटों पर भीख मांग रहे बच्चे पर उनकी नजर पड़ी। वे उतर कर बच्चे के पास गई तो उसकी हालत देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
शाबाश! मंत्री की बेटी ने किया ऐसा काम, आप भी करेंगे सलाम
3 of 5
गुरप्रीत ने तुरंत बच्चे को पानी पिलाया। बच्चे से उसके घरवालों के बारे मे पूछा। बच्चे की टांग पर कपड़ा बंधा हुआ था। बच्चे की हालत काफी खराब था। उसके मुंह से आवाज तक नहीं निकल रही थी। गुरप्रीत कपड़ा बंधी जगह पर हाथ लगाकर देखने लगी तो बच्चा दर्द से कराह उठा, उसकी आंखों में आंसू आ गए।
शाबाश! मंत्री की बेटी ने किया ऐसा काम, आप भी करेंगे सलाम
4 of 5
बच्चे की दयनीय हालत देखते हुए गुरप्रीत बच्चे को अपनी गाड़ी बिठाकर फेज-6 के सिविल हॉस्पिटल ले गई और उसका इलाज कराया। जांच में बच्चे की टांग में मल्टीपल फ्रेक्चर निकला। डॉक्टर ने गुरप्रीत को बताया कि बच्चे की हालत इतनी खराब थी कि अगर उसे समय पर पानी न पिलाया जाता तो वह कुछ देर में दम तोड़ देता।
शाबाश! मंत्री की बेटी ने किया ऐसा काम, आप भी करेंगे सलाम
5 of 5
गुरप्रीत ने बच्चे से बातचीत की तो उसने बताया कि पिता उससे जबरदस्ती भीख मंगवाता है। शाम को आकर पैसे छीनकर चला जाता है। वह सड़क पर ही भूखा-प्यासा पड़ा रहता है। बच्चे ने बताया कि अगर वह भीख मांगने से मना करता तो पिता उसे बुरी तरह मारते-पीटते। यह जानते ही गुरप्रीत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बच्चे के पिता को गिरफ्तार कर लिया। वह शराब के नशे में धुत था।