पंजाब के खरड़ से आप विधायक अनमोल गगन मान ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि दिल भारी है, पर मैं सियासत छड्डन दा फैसला लिया है...।
विज्ञापन
1 of 9
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन का इस्तीफा
- फोटो : X @AnmolGaganMann
आम आदमी पार्टी की खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने शनिवार को अचानक पद से इस्तीफा देकर पार्टी को जोरदार झटका दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा- ‘दिल भारी है, पर मैं सियासत छड्डन दा फैसला लेया है। मेरा एमएलए दे ओहदे तों स्पीकर साहब नूं दित्ता होया इस्तीफा स्वीकार कीता जावे। मेरी शुभकामनावां पार्टी नाल हण। मैनूं उम्मीद है, पंजाब सरकार लोकां दीयां उम्मीदां ते खरी उतरेगी।’
सियासत छोड़ने के फैसले को लेकर उन्होंने कोई भी स्पष्ट कारण नहीं बताया है। गौरतलब है कि अनमोल गगन ने मॉडलिंग और गायकी से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर 2020 में राजनीति में कदम रखा।
विज्ञापन
2 of 9
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन का इस्तीफा
- फोटो : X @AnmolGaganMann
उसके बाद पार्टी ने उन्हें यूथ विंग का सह-प्रमुख बनाया था। आप के लिए उन्होंने कैंपेन सॉन्ग भी गाया था, जो काफी हिट हुआ था। पार्टी का भरोसा और बढ़ा तो साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आप ने खरड़ के तत्कालीन विधायक कंवर संधू का टिकट काटकर अनमोल को मैदान में उतारा।
विज्ञापन
3 of 9
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन का इस्तीफा
- फोटो : X @AnmolGaganMann
चुनाव में अनमोल ने अपने प्रतिद्वंद्वी शिअद के रणजीत सिंह गिल को करारी शिकस्त दी। इस पर पार्टी ने अनमोल को जीत का इनाम भी दिया और उन्हें पर्यटन एवं सभ्याचार, इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन, श्रम व शिकायत निवारण मंत्री बनाया गया।
4 of 9
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान केजरीवाल के साथ
- फोटो : X @AnmolGaganMann
विधायक बनने के बाद कुछ बयानों की वजह से चर्चा से वह चर्चा में आई और उसके बाद विवादों में घिर गईं। सितंबर 2024 में मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान अनमोल को मंत्री पद से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 9
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन का इस्तीफा
- फोटो : X @AnmolGaganMann
मंत्री पद से हटने के बाद अनमोल ने फील्ड में सभी गतिविधियां सीमित कर दी थी। बीती ग15 जुलाई को अनमोल गगन ने अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।
विज्ञापन
6 of 9
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन का इस्तीफा
- फोटो : X @AnmolGaganMann
सियासी खेल होने का था अंदेशा
अनमोल गगन ने 2022 में खरड़ सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी शिअद नेता रणजीत सिंह गिल को हराया था। दो दिन पहले ही गिल ने शिअद को अलविदा कह दिया है। हालांकि उन्होंने कोई पार्टी जॉइन नहीं की है मगर अनमोल को अंदेशा है कि गिल 2027 चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। जिस तरह कंवर संधू की टिकट काटकर पार्टी ने उनपर दाव खेला था इसी तरह अगले चुनाव में उनके साथ ही ऐसा ही सियासी खेल हो सकता है। अनमोल की सियासत से विदाई की यह एक बड़ी वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
7 of 9
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन का इस्तीफा
- फोटो : X @AnmolGaganMann
सक्रिय हुए रणजीत गिल
अनमोल गगन के इस्तीफे के बाद रणजीत सिंह गिल भी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा-खरड़ विधानसभा क्षेत्र के भाइयो और बहनों को गुरु फतेह की हार्दिक शुभकामनाएं। अब समय आ गया है कि विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए जो भी उचित होगा, पंजाब के हित में वही निर्णय लिया जाएगा। पंजाबवाद और देश के हित में जल्द फैसला लिया जाएगा। गिल की ये पोस्ट इस बात का संकेत देती है कि वह अब जल्द किसी सियासी दल में शामिल हो सकते हैं।
8 of 9
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन का इस्तीफा
- फोटो : X @AnmolGaganMann
पंजाब में दो विधानसभा सीटें हो जाएंगी खाली
पिछले दिनों विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद तरनतारन विधानसभा सीट खाली हो गई थी। अब यदि स्पीकर अनमोल का भी इस्तीफा स्वीकार कर लेते हैं तो प्रदेश की दो सीटों खाली हो जाएंगी। जहां छह माह में उपचुनाव करवाने प्रस्तावित होंगे। नवंबर 2024 में सूबे की चार विधानसभा सीटों डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला में उपचुनाव हो चुके हैं।
पार्टी की मीटिंग में करेंगे चर्चा : मान
अनमोल गगन मान के इस्तीफे के संदर्भ में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्हें मालूम चला है कि अनमोल ने सियासत छोड़ने का फैसला लिया है और उन्होंने अपना इस्तीफा स्पीकर को भेज दिया है। इस बारे में पार्टी की मीटिंग में चर्चा की जाएगी। उसके बाद ही कुछ कहा जाएगा।