पत्नी के साथ नीरज चोपड़ा
- फोटो : Instagram
नीरज चोपड़ा ने कहा कि यह उनका स्टेडियम में टेनिस मैच देखने का पहला मौका है। यहां आकर बहु़त अच्छा लग रहा है। यहां इतने सारे लोग हैं और हर किसी में टेनिस के लिए जोश नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि रोजर फेडरर स्विटजरलैंड के लिए अच्छा खेल रहे हैं। वे उनसे एक टूर्नामेंट में मिले हैं। उनसे बात कर अच्छा लगता है। वे हर चीज को मेंटेन रखते हैं। एक खिलाड़ी को ऐसा करना भी चाहिए। एक खिलाड़ी के लिए उसके खेल, वेल्यू और परिवार में तालमेल होना चाहिए। किसी भी खेल में खिलाड़ी के पास विल पावर का होना बहुत जरूरी है।