फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के इस कदम से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ी, लाहौर तक पड़ेगा असर!

Tue, 09 May 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
pakistan - फोटो : Demo Pic
पंजाब ने पाकिस्तान को दो टूक जवाब दिया है। इस कदम से पाकिस्तान की मुश्किलें तो बढ़ेंगी ही लाहौर तक असर भी पड़ेगा, देखिए
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : ani
दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा है कि जब तक पड़ोसी देश पाकिस्तान बार्डर पर अपनी हरकते बंद नहीं कर देता तब तक पंजाब सरकार उसके साथ बिजली या अन्य व्यापारिक लेने-देने नहीं करेगी। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब सरकार के इस कदम से जाहिर तौर पर पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ती तय हैं, क्योकि पंजाब बार्डर के रास्ते पाकिस्तान के साथ करोड़ों का आयात-निर्यात होता है जो कि प्रभावित होगा।

4 of 8
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
आपको बता दें कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान और नेपाल को बिजली बेचने के लिए इजाजत मांगी थी।
विज्ञापन

5 of 8
कैप्टन अमरिंदर सिंह श्री हरमिंदर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे
इधर, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को सीएम बनने के बाद पहली बार श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और अरदास की। श्री हरमंदिर साहिब में कैप्टन को सिरोपा भी दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विजिटर बुक पर लिखा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि गुरुघर आने का मौका मिला। 
 
विज्ञापन

6 of 8
कैप्टन अमरिंदर सिंह श्री हरमिंदर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे
कैप्टन ने जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन किया वहीं श्री रामतीर्थ में भगवान वाल्मीकि की पूजा की। कैप्टन अपनी यात्रा को धार्मिक यात्रा बता कर सियासती बातों से दूर रहे हालांकि बातों ही बातों में उन्होंने दो महीने की सरकार की उपलब्धियां गिनवा दीं। 
विज्ञापन

7 of 8
कैप्टन अमरिंदर सिंह श्री हरमिंदर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे
इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप की तरनतारन में हुई बेअदबी की घटना का आरोपी पकड़ा गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेअदबी की हुई घटनाओं की जांच के लिए भी कमीशन बिठा दिया गया है जो बरगाड़ी सहित सभी घटनाओं की जांच कर रहा है। कमीशन की रिपोर्ट आने पर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

8 of 8
कैप्टन अमरिंदर सिंह श्री हरमिंदर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे
रेत माफिया पर नजरें : कैप्टन
सीएम ने कहा कि रेत का काम बीते दस सालों तक केवल माफिया के हाथों में था जिस कारण रेत की कीमतें बहुत मंहगी रही हैं। अब रेत की खदानों की नीलामी करके इनको काबू में लाएंगे। कैप्टन के कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक नशे की रोकथाम के लिए पंजाब की कमान एडीजीपी हरप्रीत सिंह सिद्धू को दी गई है। विशेष टॉस्क फोर्स गठित की गई है, जिसमें चार आईजी और पूरा स्टाफ दिया गया है। टॉस्क फोर्स द्वारा की गई कठोरता के कारण हेरोइन 60 प्रतिशत मंहगी हुई है, जिससे स्पष्ट है कि सप्लाई रुकी है और फोर्स अपना काम कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें