फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर स्टंट करती युवती का हुआ वो हाल, अगली बार करने से पहले सोचेगी

Tue, 09 May 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
bike stunt
बीच सड़क बड़े टशन के साथ युवती बाइक पर स्टंट कर रही थी, पर उसका वो हाल हुआ कि अगली बार ऐसा करने से पहले वह कई बार सोचेगी।
विज्ञापन

2 of 7
bike stunt
दरअसल, चंडीगढ़ में हाईकोर्ट रोड पर बाइक पर स्टंट करती युवती का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो युवती की पहचान हो गई है। वह जालंधर के एक गांव की रहने वाली है और इन दिनों चंडीगढ़ में रहती है। अमर उजाला में छपी फोटो से पहचान होने के बाद पुलिस ने उसका चालान भी काट दिया।

 
विज्ञापन

3 of 7
बाइक पर स्टंट करती युवती
एसएसपी ट्रैफिक रवि कुमार ने बताया कि अमर उजाला में प्रकाशित खबर पर जांच के बाद वीडियो प्राप्त किया गया। उसी आधार पर जांच कर पंजाब नंबर की बाइक पर स्टंट करने वाली युवती की पहचान जालंधर निवासी के रूप में हुई। युवती के लोकल पते पर रविवार को चालान प्राप्त करवाया गया।

4 of 7
बाइक पर स्टंट करती युवती
ट्रैफिक डीएसपी यशपाल ने बताया कि बाइक पर स्टंट करने वाली युवती की बाइक और उसके पते की पहचान के बाद चालान किया गया। एक तो युवती की बाइक मोडिफाई है और दूसरी वह खतरनाक तरीके से ड्राइव कर रही थी। उन्होंने बताया कि मोडिफाई बाइक के 3 हजार और खतरनाक ड्राइविंग करने पर 1000 का चालान यानी कुल 3000 का चालान किया गया।
विज्ञापन

5 of 7
बाइक पर स्टंट करती युवती
सूत्रों के अनुसार खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने वीडियो प्राप्त करके उसे बनाने वाले की तलाश की। आईपी एड्रेस व लोकेशन के आधार पर वीडियो बनाने वाले की पहचान कर पुलिस उसके पास पहुंच गई। इसके बाद उससे हुए पूछताछ में युवती की भाषा और बाइक का नंबर मिल गया, जिसके बाद पुलिस आसानी से स्टंट क्वीन के घर चालान बुक लेकर पहुंच गई।
विज्ञापन

6 of 7
बाइक पर स्टंट करती युवती
डीएसपी यशपाल ने बताया कि युवती द्वारा स्टंट करने की घटना 30 अप्रैल को हुई थी। इसी दौरान एक कार चालक ने उसकी वीडियो बना ली थी। उन्होंने दावा किया कि पूछताछ में युवती ने खुद भी वीडियो की तारीख 30 अप्रैल होना बताई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bike stunt
बाइक पर स्टंट करने वाली युवती की पहचान जालंधर निवासी के रूप में हुई है। पंजाब नंबर की बाइक का अलग-अलग ट्रैफिक नियमों को तोड़ने में 3 हजार का चालान किया गया है।
- रवि कुमार, एसएसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें