फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को गोली मारने से पहले बेटी ने ऐसा सुसाइड नोट लिखा, मां बाप के होश उड़ गए

Mon, 14 Aug 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
पिता की पिस्टल से बेटी ने खुद को गोली मारी
खुद को गोली मारने से पहले बेटी से सुसाइड नोट लिखा और वो भी ऐसा कि पढ़कर मां बाप के होश उड़ गए। अब उन्हें समझ ही नहीं आ रही कि वे क्या करें और क्या न करें।
विज्ञापन

2 of 9
पिता की पिस्टल से बेटी ने खुद को गोली मारी
घटना पंजाब के खन्ना की है। थाना समराला के गांव माणकी की 26 वर्षीय युवती ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर सुसाइड कर ली। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें जाने देने की वजह लिखी मिली। पुलिस ने उस सुसाइड नोट के आधार पर गांव के ही गुरिंदर सिंह, उसकी दादी बलजिंदर कौर और मां गुरमीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

3 of 9
पिता की पिस्टल से बेटी ने खुद को गोली मारी
मृतका के पिता भाग सिंह ने बताया कि उनकी बेटी गगनदीप कौर की शादी कोटलाकला के रहने वाले सरनदीप सिंह से हुई थी। दोनों का पिछले महीने 14 जुलाई को ही तलाक हुआ था। क्योंकि गांव का ही एक लड़का गुरिन्दर सिंह उर्फ तोती उसे शादी के बाद से ही तंग करने लगा था। वह गगन को यह कह कर ब्लैकमेल करता कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह उसके पति को उसके चरित्र के बारे में गलत बात कर उसका तलाक करवा देगा।

4 of 9
पिता की पिस्टल से बेटी ने खुद को गोली मारी
पिता भाग सिंह ने बताया कि गगनदीप ने उसे पैसे दे दिय, लेकिन वह फिर भी उसे तंग करता रहा, जिसके चलते उसका जुलाई 2017 में तलाक हो गया। उसके बाद गगनदीप मायके आकर रहने लगी, लेकिन वह परेशान रहती थी। वहीं पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट काफी इमोशनल है। इसमें लिखा गया कि पापा, आपने मुझे मेरे भाई से ज्यादा प्यार दिया। मैं खुद भी आपको बहुत प्यार करती हूं।
विज्ञापन

5 of 9
पिता की पिस्टल से बेटी ने खुद को गोली मारी
आपने मेरी शादी, मेरी खुशी और भले के लिए की। आपने मुझे वो सब दिया जो मैंने मांगा। लेकिन अपने गुरिंदर सिंह, उसकी दादी बलजिंदर कौर और मां गुरमीत कौर ने मेरी लाइफ बर्बाद कर दी। इन लोगों ने मेरे सुसराल वालों के सामने मुझे बदनाम किया। इसका नतीजा यह हुआ कि मैं अपनी हेप्पी फैमिली से दूर हो गई और मेरा तलाक हो गया। इन लोगों ने तलाक के बाद भी सबके सामने धमकियां दी कि अगर मैंने दूसरी शादी की तब भी यह ऐसे ही परेशान करेंगे।
विज्ञापन

6 of 9
पिता की पिस्टल से बेटी ने खुद को गोली मारी
सुसाइड नोट में आगे लिखा गया है कि गुरिंदर मुझे अमेरिका से फोन करता और मैसेज करता था। वह मैसेज में लिखता था कि जहां भी मैं जाऊंगी वह वहां आएगा और मेरी लाइफ को नरक बना देगा। उसकी दादी और मां कहती थी कि गुरिंदर मुझसे पांच लाख रुपए मांगे। मैंने वो सारे मैसेज डर के मारे डिलीट कर दिए। मैं इन लोगों से बहुत डर गई थी। मैं अब जिंदा नहीं रहना चाहती। मेरे लिए आपकी इज्जत से बढ़कर कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन

7 of 9
पिता की पिस्टल से बेटी ने खुद को गोली मारी
पापा, मैं आपको उदास और चिंतित नहीं देख सकती। आप पहले ही मेरी दो बार जान बचा चुके हैं। मैं जानती हूं आप मुझे बहुत प्यार करते हैं। लेकिन इन तीनों ने मुझे बहुत बुरी तरह प्रताड़ित किया है। मैं अब जिंदा नहीं रहना चाहती। इन लोगों ने मेरी लाइप को नरक बना दिया है और जिंदा रहने लायक ही नहीं छोड़ा है। मैंने आपको मम्मी से बात करते हुए सुना है कि मैं दोबार शादी कर लूं। लेकिन मैं बहुत डरी हुई हूं।

8 of 9
पिता की पिस्टल से बेटी ने खुद को गोली मारी
गगनदीप ने लिखा कि मैं जानती हूं, गुरिंदर और उसकी फैमिली मुझे सुख से नहीं रहने देंगे। मैं बेमतलब की और प्रताड़ित होने वाली लाइफ नहीं जीना चाहती। इसलिए मैं अपनी जिंदगी से तंग आकर ये कदम उठा रही हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार गुरिंदर सिंह, उसकी दादी बलजिंदर कौर और मां गुरमीत कौर हैं। पापा आप और मम्मी अपना ध्यान रखना। थानेदार जोगिन्द्र सिंह ने तीनों आरोपियों खिलाफ धारा 306 अधीन केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

9 of 9
पिता की पिस्टल से बेटी ने खुद को गोली मारी
बेवजह परेशान कर रहा था गुरिंदरः पुलिस
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी गुरिंदर सिंह से गगनदीप की शादी से पहले जान-पहचान थी। लेकिन अब वह बेवजह उसे परेशान कर रहा था। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, वे फरार हैं।
- रविंदर सिंह संधू, एसपी- इंवेस्टिगेशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें