हंसते-खेलते शादी की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहे थे कि पांच लोगों को मौत आ गई और खुशियां मातम में बदल गई। देखिए तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 5
जम्मू में सड़क हादसा
पंजाब में बटाला के गांव अहमदाबाद में शुक्रवार को शादी के जश्न की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब जम्मू के सांबा के पास सड़क हादसे में गांव के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं, एक युवक और एक साल का एक बच्चा शामिल है। इस हादसे के बारे में परिवार वालों को शुक्रवार करीब ढाई बजे पता चला। जैसे ही गांव में पांचों के शव गांव अहमदाबाद पहुंचे तो गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
3 of 5
जम्मू में सड़क हादसा
देर शाम को मृतकों को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया गया। पीड़ित परिवार के धर्मपाल ने बताया कि 23 मई को उसकी पत्नी वीनस (40), चाचा का बेटा लवप्रीत (28), भतीजा मोनू, बहू पूनम (25) और पोते जश्न (1) समेत नौ लोग जम्मू गए थे। एक महीना पहले उसके भतीजे मोनू की शादी हुई थी। शुक्रवार को घर में उसकी पार्टी रखी हुई थी इसलिए ये सभी मोनू की बहन नीतू को जम्मू से बटाला लाने गए थे। सभी एक इनोवा गाड़ी में गए थे।
4 of 5
जम्मू में सड़क हादसा
इस गाड़ी को लवप्रीत चला रहा था। शुक्रवार करीब दो बजे उनको फोन आया कि उनकी इनोवा गाड़ी हादसा ग्रस्त हो गई जिसमें वीनस, लवप्रीत, पूनम, जश्न और उनकी समधन अनीता वासी जम्मू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह रिश्तेदार घायल हो गए हैं। वहीं इस हादसे में नीतू वासी जम्मू बाल बाल बच गई। उसे मामूली चोटें आई हैं। नीतू को लेने ही सारा परिवार जम्मू गया था। उसी ने शुक्रवार को फोन पर इस सड़क हादसे के बारे में सूचना दी थी।
हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज हुआ कि लगा कहीं बम विस्फोट हो गया है। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए, तो पता चला कि सड़क हादसा हुआ है। इसके बाद उन्होंने एंबुलेंस को सूचित किया और घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।