फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: जम्मू के शाही घराने की बेटी बनी महाराजा परिवार की बहू

Tue, 07 Mar 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
कैप्टन अमरिंदर सिंह के दोहते की रॉयल वेडिंग
जम्मू कश्मीर के शाही घराने की बेटी महाराजा के परिवार की बहू बनी है। शादी इतनी शानदार हुई कि सभी देखते रहे गए। आप भी देखिए रॉयल वेडिंग की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
कैप्टन अमरिंदर सिंह के दोहते की रॉयल वेडिंग
पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयइंद्र कौर के बेटे निर्वाण सिंह शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. कर्ण सिंह की पोती मृगांका सिंह से हुआ है। डॉ कर्ण सिंह जम्मू कश्मीर राज घराने से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कैप्टन अमरिंदर सिंह के दोहते की रॉयल वेडिंग
शनिवार को यह शादी दिल्ली के लुटियन जोन स्थित सरकारी बंगले पर संपन्न हुआ। शादी की रस्म पहले सिख रीति के अनुसार सिख आनंद कारज द्वारा की गई। इसके बाद हिंदू रस्म-रिवाज के तहत फेरे लिए गए। इस मौके पर दोनों परिवारों के लोग मौजूद थे।

4 of 6
कैप्टन अमरिंदर सिंह के दोहते की रॉयल वेडिंग
दुल्हन मृगांका के पिता विक्रमादित्य जम्मू कश्मीर के विधायक हैं व मां चित्रांगदा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधव राव सिंधिया की बेटी हैं। शादी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, जैसलमेर व कपूरथला के शाही परिवार और ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 6
कैप्टन अमरिंदर सिंह के दोहते की रॉयल वेडिंग
बता दें कि वीरभद्र सिंह की बेटी अपराजिता कैप्टन के बड़े दोहते अंगद की पत्नी हैं। निरवान की मां व कैप्टन की बेटी जयइंद्र कौर ने अपने पति गुरपाल सिंह के साथ विक्रमादित्य सिंह और चित्रांगदा सिंह की बेटी मृगंका सिंह का पटियाला के शाही परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैप्टन अमरिंदर सिंह के दोहते की रॉयल वेडिंग
कैप्टन के दोहते की इस रॉयल वेडिंग में ग्वालियर, पटियाला, जम्मू एवं कश्मीर के शाही परिवारों के अलावा जैसलमेर और कपूरथला से भी शाही परिवारों ने शादी में हिस्सा लिया और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें