फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: पानी की बौछारों के बीच कांग्रेस का अर्द्धनग्न प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश

Wed, 09 Nov 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों पर चलीं पानी की बौछारें
दलित उत्पीड़न के खिलाफ सीएम आवास का घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने पानी की बौछारों से तितर-बितर कर दिया। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 8
प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों पर चलीं पानी की बौछारें
प्रदर्शन के दौरान हल्का बल प्रयोग भी किया गया। कुछ कांग्रेसियों को चोटें आई हैं। बाकी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

3 of 8
प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों पर चलीं पानी की बौछारें
पंजाब में बढ़ते दलित उत्पीड़न के मामलों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस एससी सेल के कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर अर्द्धनग्न अवस्था में सीएम प्रकाश सिंह बादल के सरकारी आवास का घेराव करने जा रहे थे। यूटी पुलिस ने कांग्रेस भवन के पास ही सड़क पर बैरिकेड लगा कर उन्हें रोक लिया। 

4 of 8
प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों पर चलीं पानी की बौछारें
एससी सेल के प्रधान डॉ. राजकुमार चब्बेवाल और विधायक तरलोचन सिंह की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन

5 of 8
प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों पर चलीं पानी की बौछारें
इसी दौरान उन्होंने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। जिसके साथ ही पुलिस वाटर कैनन का प्रयोग किया और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया। पानी की तेज बौछारों की चपेट में आने पर कुछ वर्करों सड़क पर गिर पड़े, तो कुछ की आंखों में चोटें आईं। 
विज्ञापन

6 of 8
प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों पर चलीं पानी की बौछारें
वहीं, हल्के लाठीचार्ज से भी कुछ लोग चोटिल हुए। घायलों को सेक्टर 16 के अस्पताल ले जाया गया। साथ ही पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और सेक्टर 39 थाने ले गई। डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के राज में देश भर में दलित उत्पीड़न बढ़ा है। 
विज्ञापन

7 of 8
प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों पर चलीं पानी की बौछारें
पंजाब में दलितों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। अबोहर, मानसा और हाल ही में तरनतारन में दलितों पर हमले हुए हैं। पूरे पंजाब में दलित भाईचारे में दहशत का माहौल है। जिसके विरोध में वह शांतिपूर्वक सीएम आवास तक मार्च कर रहे थे। 
विज्ञापन

8 of 8
प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों पर चलीं पानी की बौछारें
लेकिन पुलिस ने उनके लोकतांत्रिक हक पर हमला बोलते हुए बल प्रयोग किया। वर्करों पर ज्यादा फोर्स वाली बौछारों का प्रयोग किया गया, एक वर्कर परगट सिंह की आंखों पर बुरा असर पड़ा है। करीब दस लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें