फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagwant Mann Marriage: पीले कुर्ते में खूब जंचे दूल्हा बने सीएम मान...लाल लहंगे में दिखा डॉक्टर दुल्हनिया का स्वैग

Thu, 07 Jul 2022 05:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
विवाह बंधन में बंधे सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर। - फोटो : twitter @AamAadmiParty
पंजाब के सीएम भगवंत मान गुरुवार को हरियाणा की डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ विवाह बंधन में बंध गए। सीएम हाउस में शादी सिख रीति रिवाज से हुई। 48 साल के सीएम मान की यह दूसरी शादी है। 29 साल की गुरप्रीत कौर ने शादी के दिन ट्वीट किया...   दिन शगना दा चढ़ेया...

गुरप्रीत कौर कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव गुमथला गढू की हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार खुद भी सियासी रसूख रखता है। उनके मामा जसवंत सिंह कांग्रेसी हैं। वहीं उनके फुफेरे भाई एडवोकेट अमन चीमा भी कांग्रेस के नेता हैं। उनके पिता के चचेरे भाई एडवोकेट गुरिंद्र सिंह नत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने नगर निकाय चुनाव से पहले ही कांग्रेस छोड़कर आप का दामन थामा था। डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता भी गांव के पूर्व सरपंच रहे हैं। तस्वीरों में देखिए सीएम मान और डॉक्टर गुरप्रीत की शादी...
 
विज्ञापन

2 of 7
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी। - फोटो : ANI
दूल्हा बने सीएम भगवंत मान पीले रंग के कुरते में काफी जंच रहे थे। वहीं डॉ. गुरप्रीत कौर ने लाल रंग का लहंगा पहना था। 
विज्ञापन

3 of 7
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर। - फोटो : twitter
शादी में सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी परिवार के साथ शादी में शरीक हुए।

4 of 7
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री स्व. जसविंद्र सिंह संधू के छोटे बेटे हरकीरत संधू की पत्नी रिश्तेदारी में डॉ. गुरप्रीत कौर की बहन लगती है। इस नाते से हरकीरत संधू पंजाब के सीएम के साढू बन गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
सीएम मान की शादी - फोटो : ANI
गुरप्रीत कौर के चाचा एडवोकेट गुरविंदर जीत सिंह नत ने पिछले महीने ही आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। उन्होंने 1991 में पिहोवा विधानसभा से आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ा था। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा के भी नजदीकी रहे हैं। बाद में कांग्रेस छोड़कर वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन

6 of 7
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीएम मान की शादी में पिता की तरफ रस्में निभाईं। केजरीवाल ने भगवंत मान को शादी की बधाई देते हुए ट्वीट किया कि भगवंत मान और गुरप्रीत भाभी को विवाह की ढेरों शुभकामनाएं। आप दोनों को भगवान खूब खुश रखे और दुनिया की सारी खुशियां दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीएम हाउस के कर्मचारियों ने पुलिसवालों को खिलाई मिठाई। - फोटो : करुण शर्मा
सीएम मान की शादी के बाद सीएम हाउस के कर्मचारियों ने बाहर आकर पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें