आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को उन्हीं के घर में खड़े होकर बड़ा चैलेंज दिया। देखिए ये रिपोर्ट।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
अमृतसर में लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने कहा है कि 6 महीने बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही नशा तस्करी के आरोप में बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। केजरीवाल शुक्रवार को अमृतसर की अदालत में पेश होने से पहले सर्किट हाउस में अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण में केजरीवाल ने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया के पास केवल 6 महीने बचे हैं। इन 6 महीनों में मजीठिया उन्हें गिरफ्तार कराएं।
विज्ञापन
3 of 8
अमृतसर में लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने कहा कि चुनाव के बाद पंजाब में भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। सरकार बनते ही बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार कराया जाएगा। केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि बादलों और मजीठिया ने घर-घर नशा पहुंचा दिया है। युवा वर्ग को बर्बाद करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश करने वालों पर पर्चा दर्ज कर दिया जाता है।
4 of 8
अमृतसर में लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने कहा यदि बतौर मुख्यमंत्री मुझ पर केस कर सकते हैं तो पंजाब में आम आदमी का क्या हाल होगा? उन्होंने कहा अब पंजाब के लोग बादलों और मजीठिया से डरने वाले नहीं हैं।’ इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पंजाब मामलों के प्रभारी संजय सिंह, पंजाब के कनवीनर सुच्चा सिंह छोटोपुर, सांसद भगवंत मान मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 8
अमृतसर में लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि केजरीवाल शुक्रवार को अमृतसर अदालत ने मानहानि के मामले में पेशी देने पहुंचे थे। पेश होने के कुछ ही मिनटों में उन्हें अग्रिम जमानत मिली गई। उनके साथ ही पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी संजय सिंह को भी अग्रिम जमानत मिली है। पार्टी नेता आशीष खेतान को पेश न होने पर कोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई में पेश को होने को कहा है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 15 अक्तूबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
6 of 8
अमृतसर में लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के राजस्व एवं लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने केजरीवाल सहित संजय सिंह एवं आशीष खेतान के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस स्थानीय अदालत में किया था। केजरीवाल सहित संजय सिंह एवं आशीष खेतान ने मजीठिया पर ड्रग रैकेट में शामिल होने का आरोप लगाया था। केजरीवाल एवं संजय सिंह शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने समर्थकों के काफिले के साथ ज्यूडिशियल कांपलेक्स पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 8
अमृतसर में लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल अतिरिक्त सीजेएम रविइंद्र कौर की अदालत में पेश हुए। अदालत में लगभग पंद्रह मिनट की कार्रवाई के दौरान केजरीवाल एवं संजय सिंह की ओर से वकील एचएस फूलका, हिम्मत सिंह शेरगिल ने उनका पक्ष रखा। अदालत के आदेश पर दोनों नेताओं ने 40-40 हजार का जमानत का मुचलका भरा। बीमारी के कारण आशीष खेतान के नहीं पहुंच पाए।
अमृतसर में लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
पत्रकारों से बातचीत करते हुए वकील एचएस फूलका एवं परविंदर सेठी ने कहा कि मजीठिया की ओर से जानबूझकर केजरीवाल पर निशाना साधा गया है, जबकि सबूतों के अनुसार उनके ड्रग रैकेट में शामिल होने संबंधी आरोप उन पर पहले ईडी ने लगाए फिर मीडिया में इस संबंध में खुलासा होने के बाद केजरीवाल ने उन पर निशाना साधा।