Punjab budget
- फोटो : अमर उजाला
15- सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास
बुजुर्ग, विधवा, आश्रित, बच्चों और दिव्यांगों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 750 रुपये प्रति लाभार्थि वृद्धि की है। वर्ष 2019-20 में 24 लाख लाभार्थियों के लिए 2165 करोड़ आरक्षित किए गए थे जिसे अब 2020-21 के लिए बढ़ाकर 2388 करोड़ कर दिया गया है। यह गत वर्ष की तुलना में अधिक है।
16- महिला सशक्तीकरण
महिला सशक्तीकरण के लिए बहुस्तरीय रणनीति तैयार की जाएगी जो न केवल सभी आयु वर्ग की महिलाओं की सुरक्षा, रक्षा और गरिमा का ध्यान रखा जाएगा अपिुत साथ ही उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और सार्वजनिक स्थानों पर आवश्यकताओं पर भी ध्यान केंद्रित होगा। लिंग समानता को बढ़ावा देने के लिए सभी विभागों में जेंडर रिस्पोंसिबल बजटिंग शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है।