एक युवक पर अमेरिका जाने की ऐसी धुन सवार हुई कि वह यह भूल गया कि कर क्या रहा है। दूतावास में इंटरव्यू देने गया तो उसकी पोल खुल गई, जानिए।
विज्ञापन
2 of 5
फ्रोड़ युवक गिरफ्तार
दरअसल, पंजाब का एक किसान को अमेरिका जाने की ऐसी धुन सवार हुई कि वह दलालों की मदद से फर्जी फिल्म निर्माता बन गया। एजेंट ने 20 लाख रुपये में उसे विदेश भिजवाने की बात की। दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में जब वह एक एजेंट के साथ इंटरव्यू के लिए पहुंचा, तो उसकी पोल खुल गई। दूतावास के अधिकारियों से किसान ने आइफा अवॉर्ड में हिस्सा लेने जाने की बात की थी।
विज्ञापन
3 of 5
फ्रोड़ युवक गिरफ्तार
मामले की सूचना अपराध शाखा को दी गई। पुलिस ने आरोपी दौलतपुर गिल, भुंगा, होशियारपुर निवासी अमरीक सिंह (39) व एजेंट गुरमुख सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा को मुंबई में बैठे सलीम खान नामक एक और एजेंट की तलाश है। पुलिस की मानें तो दोनों एजेंट ने 20 लाख रुपये में उसे विदेश भिजवाने का ठेका लिया था। अपराध शाखा मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
4 of 5
फ्रोड़ युवक गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, अमरीक सिंह परिवार के साथ होशियारपुर (पंजाब) में रहता है। वह किसान है। अमरीक सिंह की चाहत थी कि वह अमेरिका जाए। इसके लिए उसने स्थानीय एजेंट गुरमुख सिंह से संपर्क किया। गुरमुख ने मुंबई में बैठे सलीम खान नामक एजेंट से संपर्क कर अमरीक की बात की। दोनों ने बातचीत कर 20 लाख रुपये में अमेरिका का वीजा दिलवाने के लिए कहा। अमरीक इसके लिए तैयार हो गया।
दोनों ने अमरीक को बताया कि उसे फिल्म व मीडिया प्रोड्यूसर बनाकर भेजा जाएगा। इसके लिए दोनों ने कई फिल्मों व शो में प्रोड्यूसर बनाकर उसका नाम डाल दिया। उसके नाम से एक नकली कंपनी बनाकर फर्जी आयकर रिटर्न भी दिखा दिया गया। संबंधित सारे कागजात अमेरिकी दूतावास में जमा करा दिए गए। 30 जून को अमरीक को इंटरव्यू के लिए दूतावास में बुलाया गया। गुरमुख सिंह भी उसके साथ वहां पहुंचा।