फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का पहला सिख बेटा, जो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को देगा सिक्योरिटी, हिम्मत देखेंगे तो गर्व करेंगे

Thu, 13 Sep 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
अंशदीप सिंह
सेना में शामिल होना गर्व की बात होती है, ऐसे में देश के पहले सिख बेटे ने अमेरिका अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा की कमान संभालकर भारत का मान बढ़ाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अंशदीप सिंह
हम बात कर रहे हैं, अंशदीप सिंह भाटिया की, जिन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सुरक्षा गार्ड तैनात किया गया है। अंशदीप पंजाब के लुधियाना में जन्मे थे। अंशदीप सिंह भाटिया के परिवार को 1984 के दंगों में गहरे जख्म मिले थे, जिसके बाद उनका परिवार पहले लुधियाना और फिर अमरीका में शिफ्ट हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
अंशदीप सिंह
सरदार अमरीक सिंह कमल गोविंद नगर में पंजाब एंड सिंध बैंक में प्रबंधक थे। 1984 के दंगों में उनके छोटे बेटे की हत्या कर दी गई थी और बड़े बेटे देवेंद्र को भी गोलियां मारी गईं, लेकिन वह बच गए। दंगों के बाद उनके परिवार ने कानपुर छोड़ दिया और लुधियाना शिफ्ट हो गया। यहां देवेंद्र के बेटे अंशदीप का जन्म हुआ।

4 of 6
अंशदीप सिंह
परिवार जब अमरीका चला गया तो अंशदीप ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुरक्षा गार्डों में शामिल होने की ठानी। लेकिन उनके लिए बड़ी समस्या थी कि इन सुरक्षा गार्डों में शामिल होने के लिए सामान्य वेशभूषा ही होनी चाहिए, चूंकि अंशदीप सिख थे तो उन्हें इसमें परेशानी का सामना करना पड़ा, साथ ही तैनाती को लेकर जब कुछ शर्तें लगाई गईं तो अंशदीप ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन

5 of 6
अंशदीप सिंह
अंशदीप ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी और सफलता पाई। अंशदीप सिंह भाटिया ने अमरीकी राष्ट्रपति के सुरक्षा गार्डों में शामिल होने से पहले भी कई जगह नौकरी की, लेकिन उनके दिमाग में हमेशा से ही कुछ अलग करने का जुनून था। उनके दादा कंवलजीत सिंह भाटिया के अनुसार, अंशदीप ने पहले एयरपोर्ट सिक्योरिटी में भी कुछ दिनों तक नौकरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंशदीप सिंह
इसके बाद अमरीकी राष्ट्रपति के सुरक्षा गार्डों में शामिल होने से पहले उनकी ट्रेनिंग हुई। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें इसी सप्ताह एक समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के तैनात गार्ड दस्ते में शामिल कर लिया गया, साथ ही वह ऐसे पहले सिख व्यक्ति भी बन गए हैं, जो पूरी शिनाख्त के साथ सुरक्षा फ्लीट में शामिल हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें