क्रेडिट कार्ड बनवाना है, या बनवा चुके हैं तो आपको इस प्लास्टिक मनी के इस्तेमाल से जुड़ी 7 बातें जरूर पता होनी चाहिएं, सवाल आपके बैंक अकाउंट और पैसे का है।
विज्ञापन
2 of 9
credit card
आजकल ऑनलाइन ठगी, एटीएम के जरिए धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसका एक कारण हो सकता है क्रेडिट कार्ड का असुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करना। क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल को लेकर लापरवाही बरतना। इससे धोखेबाजों को आपके अकाउंट से ट्रांजेक्शन करने का मौका मिल सकता है। इसलिए अपने क्रेडिट कार्ड को सुरक्षित करने का उपाय करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
3 of 9
क्रेडिट कार्ड
कोड लिखकर न रखें
जैसे ही क्रेडिट कार्ड मिल जाए, इसका पिन नंबर याद कर लें। साथ ही इससे संबंधित दस्तावेज या तो नष्ट कर दें या संभाल कर लॉक कर लें। सुविधा अनुसार पिन नंबर बदलते रहें और पिन को कहीं पर लिखकर न रखें। इससे आपका क्रेडिट कार्ड सुरक्षित रहेगा।
4 of 9
क्रेडिट कार्ड
- फोटो : SELF
क्रेडिट कार्ड छिपाकर रखें
क्रेडिट कार्ड आपका है, तो आपको इसे छिपाकर रखना चाहिए। इससे जुड़ी सभी बातें भी सीक्रेट होनी चाहिएं, खासकर इसका सीवीवी नंबर। जब इसे यूज करें तो आपको अपना पिन नंबर टाइप करते हुए देखने वाले लोगों से बचकर रहें। पेट्रोल पंप पर या रेस्टोरेंट में बिल चुकाते समय सुनिश्चित करें कि कार्ड आपकी नजर में ही रहे।
विज्ञापन
5 of 9
क्रेडिट कार्ड
- फोटो : ANI
किसी से कार्ड के डिटेल शेयर न करें
क्रेडिट कार्ड के डिटेल भूलकर भी किसी से शेयर न करें। न फोन पर और न ही बात करते हुए या चैट करते हुए। भूलकर भी ऐसी गलती न करें, क्योंकि ऐसा करके आप अपने आपको हैकिंग जैसे रिस्क में डाल रहे हैं। हैकिंग होने से आपका खाता खाली हो सकता है, आपको भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 9
क्रेडिट कार्ड के यूज
- फोटो : SELF
चिप वाले क्रेडिट कार्ड लें
भारत में अब सभी नए डेबिट और क्रेडिट कार्ड में चिप लगे हैं। ये नए कार्ड पुराने कार्डों की तुलना में ज्यादा सेफ होते हैं, क्योंकि पुराने कार्डों के पीछे सिर्फ मैग्नेटिक स्ट्रिप होता है। लेकिन, यदि आप अभी भी बिना चिप वाले पुराने कार्डों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो बेहतर यही होगा कि आप अपने बैंक को उन्हें अपग्रेड करने के लिए कहें।
विज्ञापन
7 of 9
credit card
ऑनलाइन पेमेंट करते समय सावधानी बरतें
जब भी शॉपिंग करें तो ऑनलाइन पेमेंट करते समय सावधान रहें। किसी भी ऐप में अपने कार्ड की डिटेल स्टोर न करें। ऑनलाइन खरीदारी करने के बाद लेनदेन का स्क्रीनशॉट सेव करके रखें। किसी भी तरह का विवाद होने पर इससे आपको मदद मिलेगी।
8 of 9
travel credit card
अपने कार्ड की स्टेटमेंट देखते रहें
क्रेडिट कार्ड यूजर को स्टेटमेंट और लेन-देन पर खास ध्यान देना चाहिए। हर 15 दिन में स्टेटमेंट पर नजर डाल लेनी चाहिए, ताकि अगर कोई अनजाना लेनदेन नजर आए तो तुरंत एक्शन लें। कंपनी को सूचित करें, इससे आपका नुकसान होने से बच जाएगा।
कार्ड प्रॉटेक्शन पैकेज खरीदें
क्रेडिट कार्ड प्रोटेक्शन ऑफर जरूर खरीदना चाहिए। आपकी लोन या कार्ड कंपनी के पास धोखाधड़ी, चोरी या कार्ड गुम होने के दौरान कार्ड प्रॉटेक्शन की सुविधा मिलती है। क्या पता, कब कोई मुसीबत खड़ी हो जाए, ऐसे में प्रोटेक्शन ऑफर बड़े काम आएगा।