फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हुई पंजाब की लड़ाई, पीएम बोले- कांग्रेस हुई अब बीती बात...पढ़िए भाषण की बड़ी बातें

Sat, 28 Jan 2017 04:42 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 14
जालंधर में जमकर बरसे पीएम मोदी
पंजाब में सुपर चुनावी फ्राइडे देखने को मिला। पहले राहुल गांधी फिर पीएम मोदी की रैली ने पंजाब की लड़ाई और तेज कर दी है। यहा पढ़िए पीएम के भाषण की बड़ी बातें...
विज्ञापन

2 of 14
पंजाब के जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के जालंधर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे और उसे डूब चुकी नाव करार दिया। पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने तलवार देकर और पगड़ी पहना कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। देखिए पीएम के भाषण की बड़ी बातें...
विज्ञापन

3 of 14
पंजाब के जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली
पंजाब की धरती वीरों की धरती
वहीं, रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पंजाब की धरती वीरों की धरती है। शूरवीरों की धरती है, गुरुओं और संतों की धरती है। ये त्याग और बलिदान की धरती है। यहां का किसान पसीना बहाकर के देश का पेट भरता है। यहां का जवान अपना खून बहाकर भारत मां की रक्षा करता है। प्रदेश बहुत हैं, लेकिन पंजाब प्रदेश से कहीं ज्यादा। यहां की आन बान शान देश का मा​था ऊंचा करती है।

4 of 14
पंजाब के जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली
पंजाब के नौजवानों को बदनाम किया जा रहा
पंजाब की धरती देने वालों की धरती है। जब जब देश को जरूरत पड़ी, पंजाब बराबर खड़ा रहा। पंजाब का गेंहू देश भर में मशहूर है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए पंजाब की आन बान शान पर दाग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पंजाब के युवकों को बदनाम किया जा रहा है। उनके लिए ऐसे-ऐसे शब्द प्रयोग किए जा रहे, जो सुने नहीं जाते। देश दुनिया में पंजाब के नौजवानों की छवि खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 14
पंजाब के जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली
युवाओं के नाम पर गंदी राजनीति
मोदी ने कहा कि ऐसे लोगों को वो सजा दीजिए कि कोई पंजाब की तरफ उंगली उठाने की हिम्मत न करे। हिन्दुस्तान ने आतंकवाद का दौर देखा है, लेकिन आज तक किसी ने पंजाब पर उंगली नहीं उठाई। युवाओं के नाम पर गंदी राजनीति करने वाले पाप कर रहे हैं और यह पाप करने वालों को सबक सिखाने के लिए ही चुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 14
- फोटो : File Photo
कांग्रेस पार्टी सत्ता के बिना छटपटा रही है
मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता के बिना छटपटा रही है, ठीक वैसे जैसे पानी के बिना मछली तड़पती है। कांग्रेस पंजाब का माहौल खराब रही है, लेकिन पंजाब की जनता बहुत समझदार है और इसलिए वह इस बार भी बादल को ही मुख्यमंत्री देखना चाहती है। मुझे विश्वास है कि भाजपा अकाली इस बार भी चुनाव जीतेंगे और जनता इस जीत में भागीदार बनेगी।
विज्ञापन

7 of 14
पंजाब के जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली
कांग्रेस डूब चुकी नाव के बराबर है
मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद को बचाने के लिए गंदी राजनीति कर रही है। जो नाम डूब चुकी है और जिस नाव में कुछ बचा नहीं, क्या पंजाब के लोग ऐसी नाव में सवार होना चाहेंगे। नहीं, ऐसी नाव पंजाब को पार नहीं लगा सकती। कांग्रेस का कोई धर्म ईमान नहीं है। वह सत्ता के ​लिए किसी से भी हाथ मिला लेती है। कांग्रेस अब बीती बात हो चुकी है, उसके बस का कुछ नहीं रहा।

8 of 14
- फोटो : फाइल फोटो
बादल ने न दिल बदला और न दल बदला
मोदी ने कहा कि आज पंजाब जहां खड़ा है, वह बादल की मेहनत का परिणाम है। इसे आगे भी बादल ही पहुंचाएंगे। बादल साहब को देखिए, न दिल बदला और न दल बदला। बल्कि खुद को पंजाब को समर्पित कर दिया। मैं बादल साहब की सराहना करता हूं। वे दिल दिमाग से किसानों के लिए समर्पित हैं। पंजाब के विकास के लिए सोचते हैं, कुछ कर गुजरने की सोच रखते हैं।

9 of 14
जालंधर में जमकर बरसे पीएम मोदी
भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को रोका
मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को रोका है, बेईमानी को रोका है। तभी यूरिया की चोरी बंद हो गई और किसानों को फायदा हुआ। अगर राजनीति करनी है तो विकास की करो। विनाश की राजनीति करके क्या मिलेगा। मोदी ने कहा कि क्या पंजाब के किसान को पानी नहीं मिलना चाहिए? मिलना चाहिए और इसके लिए ​सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान से हम लाएंगे और पंजाब की धरती को वो पानी देंगे। 

10 of 14
जालंधर में जमकर बरसे पीएम मोदी
कांग्रेस झूठे वायदे करती है, हमने OROP दिया
मोदी ने कहा कि कांग्रेस झूठे वायदे करती है। ओआरओपी का वायदा हमने पूरा किया और आगे भी करते रहेंगे। मैं देश के फौजियों का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हमपर भरोसा जताया। दुश्मनों को उन्हीं की जुबान में जवाब देने में सहयोग किया।

11 of 14
जालंधर में जमकर बरसे पीएम मोदी
पंजाब से भी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे
मोदी ने कहा कि पंजाब इस बार फिर इतिहास रचेगा। पिछली सभी मान्यताओं को तोड़ देगा और तीसरी बार अकाली भाजपा सरकार बनाकर सहयोग करेगा। बादल साहब को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाएगा। मोदी ने कहा कि हम पंजाब से भी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। यह युवाओं के साथ खिलवाड़ करता है। गरीबों का ईमान छीन लेता है, लेकिन इसे मैंने जड़ से खत्म करने का बीड़ा उठाया है। देश के भविष्य का निर्माण करने का प्रण लेकर निकला हूं।

12 of 14
जालंधर में जमकर बरसे पीएम मोदी
नोटबंदी पर भी खुलकर बोले प्रधानमंत्री मोदी
मोदी ने कहा कि अब तक खबर आती थी कि कितना गया? नोटबंदी के बाद खबर आती है कि कितना आया। कांग्रेस के मंत्री काला धन दबाए बैठे थे, हमने सभी को सबक सिखा दिया। कांग्रेस तो लूटने वालों की पार्टी है। मैं जानता हूं कि तीन महीनों में मुझ पर क्या-क्या जुल्म हुए, लेकिन मैं अड़ा हूं और अड़ा रहूंगा, हिम्मत हारने वालों में से नहीं हूं।
 

13 of 14
पंजाब के जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली
हर हिन्दुस्तानी के सिर पर छत होगी
मोदी ने कहा कि जब 75 साल पूरे होंगे तो हर हिन्दुस्तानी के सिर पर छत होगी। हर भारतीय के पास अपना घर होगा। इसके लिए आपको मेरे परिवार को बढ़ाना होगा। मुझे सत्ता में बनाए रखना होगा, तभी देश का यह सपना पूरा कर पाऊंगा। मोदी ने कहा कि मैं इन्हीं लूटने वालों को सब​क सिखाना चाहता हूं, इसके लिए मुझे आपका साथ चाहिए। इसके लिए आप हमें वोट दें और हमारी सरकार बनाएं, आपको कभी शिकायत का मौका नहीं दूंगा।
विज्ञापन

14 of 14
पंजाब के जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली
युवाओं का भविष्य मेरे लिए बहुत अहम
मोदी ने कहा कि मैं गरीबों के हक की लड़ाई लड़ रहा हूं। देश के सुनहरे भविष्य के लिए लड़ रहा हूं। ईमानदारी से लड़ाई लड़ रहा हूं, इसलिए विरोधियों को रास नहीं आ रहा हूं। हर किसी को खटक रहा हूं। मोदी ने कहा कि युवाओं का भविष्य मेरे लिए बहुत अहम है। युवा ही देश को आगे ले जाएंगे, यही कारण है कि मैंने नौकरियों के लिए इंटरव्यू खत्म कर दिया। अब सिफारिश की नहीं, काबिलियत की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें