फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके में एयर स्ट्राइकः पुलवामा में शहीद सुखजिंदर सिंह की पत्नी बोली- अब मिली आत्मिक शांति

Wed, 27 Feb 2019 09:17 AM IST
खुशबू गोयल अमित मरवाहा, अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
शहीद सुखजिंदर सिंह
पीओके में भारत की तरफ से एयर स्ट्राइक की गई है। इस पर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवान सुखजिंदर सिंह की पत्नी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बड़ा बयान दिया है, जानिए क्या बोलीं।
विज्ञापन

2 of 5
शहीद सुखजिंदर सिंह
पुलवामा में शहीद हुए तरनतारन के गांव गंडी विंड धत्तल के जवान सुखजिंदर सिंह के परिजनों ने पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक का स्वागत किया है। शहीद की मां हरभजन कौर ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने हवाई हमले में जो आतंकी ठिकाने नष्ट किया हैं, उससे उनके कलेजे को ठंडक पहुंची है।
विज्ञापन

3 of 5
शहीद सुखजिंदर सिंह की पत्नी
आतंकवादियों ने तो पीठ पीछे हमलाकर बुजदिली का सबूत दिया था। इसके कारण सुखजिंदर सिंह और उनके वीर साथियों को शहादत का जाम पीना पड़ा था। भारत की वीर सेना ने सीधा हमला कर बता दिया है कि भारतीय सेना अपने वीर जवानों की शहादत का बदला लेना अच्छे से जानती है।

4 of 5
शहीद सुखजिंदर सिंह
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर हमला कर जो कार्य किया है वह प्रशंसनीय है। इससे पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों की आत्मा को शांति मिलेगी। पाकिस्तान को उसके किए की सजा मिलनी चाहिए थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहीद सुखजिंदर सिंह
शहीद की पत्नी ने कहा कि सरकार ने पहले से ही पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कदम उठाए होते तो पुलवामा में वीर सैनिकों को शहादत का जाम न पीना पड़ता। शहीद सुखजिंदर सिंह के पिता गुरभेज सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने जो भारतीय सेना की पीठ पीछे हमला कर वीर सैनिकों को शहीद किया था। उसका बदला भारतीय सेना सामने से हमला कर दे रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें