पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत के आक्रामक रूख से पाकिस्तान इस कदर सहम गया है कि उसने एलओसी पर बंकर बनवाने शुरू कर दिए हैं। वहीं देश की जनता के लिए एहतियातन पत्र भी जारी कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
पुलवामा में मुठभेड़
- फोटो : ani
पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तल्खी जारी है। अब पाकिस्तान को डर सता रहा है कि भारतीय सेना एलओसी पर तैनात पाकिस्तान सेना पर हमला कर सकती है। इसके मद्देनजर पाकिस्तान ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके ) में एलओसी पर अपने बंकर बनाने शुरू कर दिए हैं। पाकिस्तान जो नए बंकर तैयार करवा रहा है, उसमें लाइट की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन
3 of 6
भारतीय सेना
दूसरी ओर एलओसी के नजदीक गांवों में बसे लोगों को भी इस खतरे से आगाह किया जा रहा है। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने अपनी विशेष रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान की हुकूमत ने भी भारतीय सेना को इस आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पूरी तरह से फ्री हैंड दे दिया है। इसी बात को लेकर पाकिस्तान के होश उड़े हुए हैं। पाक में जवानों की नफरी भी बढ़ाई जा रही है।
4 of 6
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से पूरी तरह हाई अलर्ट कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इसी संदर्भ में पाक अधिकृत कश्मीर में एलओसी के समीप बसी आवाम को लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है। इस चेतावनी में एलओसी के पास बसे गांवों के लोगों को कहा गया है कि भारतीय सेना कभी भी हमला कर सकती है। इसलिए एलओसी के पास बसी आवाम मुकम्मल हिफाजत तदबीर करें।
विज्ञापन
5 of 6
indian army
एडवाइजरी में कहा गया है कि ऐसी स्थिति में उन महफूज रास्तों का भी चयन करके रखें, जहां से वे निकल सकते हैं। वे अपने इलाकों में कही भी हुजूम बनाकर न रहें और गैर महफूज रास्ते व सड़कों पर गुजरने से बचें। इसके अलावा पत्र में कहा गया है कि एलओसी के ज्यादा करीब वाली आबादी में जहां बंकर हैं, वहां बमुजलत मुनकिना बंकर (लाइट सुविधा वाले बंकर) तैयार करें।
लोगों को चेतावनी है कि रात को गैर जरूरी तौर पर रोशनी करने से भी बचें। साथ ही आवाम एलओसी के करीब गैर जरूरी सफर भी इख्तियार न करें। जबकि एलओसी के नजदीक अपने जानवरों को भी चारगाह पर न ले जाएं। अपने साथ-साथ अपने अन्य लोगों की भी हिफाजत को यकीनी बनाएं। एलओसी के पास कोई भी संदिग्ध नजर आए या कोई संदिग्ध घटना होती दिखे तो तुरंत इसकी सूचना दें।