देश में बेरोजगारी कितनी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अकेले इस राज्य में छह लाख युवाओं को नौकरी चाहिए, पर वो मिलेगी कैसे, कोई नहीं जानता।
विज्ञापन
2 of 6
Job
हरियाणा की मनोहर सरकार के पांच साल में 56 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने के बावजूद प्रदेश में बेरोजगारों की बड़ी फौज खड़ी है। राज्य में छह लाख से अधिक पंजीकृत बेरोजगार हैं, जिन्हें नौकरी की तलाश है। यह आंकड़ा सरकारी रोजगार कार्यालयों का है। विधानसभा में सदन पटल पर रखे गए दस्तावेज के अनुसार प्रदेश में 6 लाख 18 हजार 565 बेरोजगार हैं।
विज्ञापन
3 of 6
job
इन बेरोजगारों में से मात्र 85,152 को ही बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है। भिवानी में सबसे अधिक बेरोजगार हैं, उसके बाद जींद, हिसार, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत इत्यादि जिलों का नंबर आता है। सरकार की ओर से श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सैनी ने यह जानकारी इनेलो विधायक परमिंद्र सिंह ढुल का मुहैया कराई है। ढुल ने सरकार से प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगार युवाओं और बेरोजगारी भत्ता वाले युवाओं का जिला अनुसार ब्योरा मांगा था।
4 of 6
जॉब
- फोटो : source
प्रदेश सरकार ने राज्यपाल अभिभाषण में बताया है कि 56 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है, जबकि 17 हजार नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। बावजूद इसके छह लाख से अधिक पंजीकृत बेरोजगार होना चिंता का विषय है। चूंकि, बड़ी संख्या में तो बेरोजगार युवा रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत भी नहीं है। जुलाना से विधायक परमिंद्र ढुल ने कहा है कि वर्तमान और आने वाली सरकारें बेरोजगार युवाओं को मद्देनजर रखते हुए सरकारी रोजगार मुहैया कराने की नीतियां बनाए।
सक्षम युवा योजना में 57580 व बेरोजगारी भत्ता योजना में 27572
राज्य श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सैनी की ओर से सदन में प्रस्तुत दस्तावेज के अनुसार 22 जिलों में 27572 युवा बेरोजगार भत्ता योजना के तहत लाभ पा रहे हैं, जबकि स्नातकोत्तर और स्नातक 57580 बेरोजगार सक्षम युवा योजना के तहत लाभान्वित किए गए हैं।