फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में सिखों और पुलिस में जमकर चलीं लाठियां

Wed, 06 Aug 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
छठी पातशाही गुरुद्वारे के बाहर एचएसजीएमसी ने कब्जे के लिए बुधवार को बैरिकेड तोड़ पथराव शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने जमकर लाठियां भांजीं। लाठीचार्ज में दर्जनों एचएसजीएमसी समर्थक, पुलिस वाले और मीडिया कर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में सिखों और पुलिस में जमकर चलीं लाठियां

2 of 7
छठी पातशाही गुरुद्वारे पर कब्जे के ‌लिए एचएसजीएमसी समर्थकों ने छठी पातशाही की ओर नंगी तलवारें लेकर आगे बढ़े। इन्होंने पुलिस-प्रशासन के लगाए बैरिकेड तोड़ दिए और तलवारों से बैरिकेड के आगे बांधे रस्से काट डाले। पुलिस ने भी दमखम दिखाते हुए आक्रामक एचएसजीएमसी समर्थकों को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में सिखों और पुलिस में जमकर चलीं लाठियां

3 of 7
एचएसजीएमसी समर्थकों को रोकने के प्रयास में पुलिस ने पहले तो जमकर लाठियां भांजी। इसके बाद ईंट और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इधर, बेकाबू एचएसजीएमसी के समर्थक गुरुद्वारा छठी पातशाही के पिछले गेट तक जा पहुंचे। गेट पर भारी संख्या में पुलिस और गेट बंद होने के कारण वे भीतर नहीं जा पाए।

कुरुक्षेत्र में सिखों और पुलिस में जमकर चलीं लाठियां

4 of 7
एसजीपीसी अमृतसर समर्थकों ने भी एचएसजीएमसी समर्थकों पर पथराव कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस बल ने मीडिया कर्मियों को भी नहीं बख्शा। उनके कैमरे तोड़ते हुए उन्हें भी जमकर पीटा। इसके चलते कई पत्रकारों को अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। 
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में सिखों और पुलिस में जमकर चलीं लाठियां

5 of 7
दो अगस्त से एचएसजीएमसी ने छठी पातशाही की सेवा संभालने के लिए कुरुक्षेत्र के मेन रोड पर मोर्चा लगाया था। पिछले चार दिनों में तीन बार बैरिकेड तोड़े लेकिन बुधवार जैसे हालात बने थे। हालात इसक कदर भ्‍ाड़के ‌कि पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस और पानी की बौछारें होने लगीं। ।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में सिखों और पुलिस में जमकर चलीं लाठियां

6 of 7
छठी पातशाही गुरुद्वारे पर कब्जे के ‌लिए माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने जमकर लाठियां भांजीं। लाठीचार्ज में दर्जनों एचएसजीएमसी समर्थक, पुलिस वाले और मीडिया कर्मी घायल हो गए। वारदात में जख्मी पुलिस वालों के बयान पर एचएसजीएमसी के नेताओं और समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में सिखों और पुलिस में जमकर चलीं लाठियां

7 of 7
हालात बिगड़ने के बाद मौके पर पहुंचे आईजी आरएस देसवाल, डीसी निखिल गजराज और एसपी अश्विनी शैणवी ने मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें