महिलाओं ने जैसे ही मटके फोड़े, पानी मिल गया। चौंक गए न जानकार। ऐसा हुआ और वो भी चंडीगढ़ में। देखिए कैसे?
विज्ञापन
महिलाओं ने मटके फोड़े तो मिला पानी, देखिए कैसे?
2 of 5
दरअसल, चंडीगढ़ के गांव बहलाना में पानी का संकट झेल रही महिलाओं ने सड़कों पर मटका फोड़कर प्रदर्शन किया। हंगामा होते देखकर अधिकारी हरकत में आ गए।
विज्ञापन
महिलाओं ने मटके फोड़े तो मिला पानी, देखिए कैसे?
3 of 5
अधिकारियों ने तुरंत ट्यूबवेल के पानी का स्तर नीचे जाने पर ट्यूबवेल की पाइप की लोअरिंग करवाई। दोपहर बाद तक पानी की आपूर्ति सामान्य हो गई। पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने एक अन्य पाइप लाइन भी जोड़ दी, जो गांव के लिए अतिरिक्त पानी आपूर्ति करेगी।
महिलाओं ने मटके फोड़े तो मिला पानी, देखिए कैसे?
4 of 5
हुआ यूं कि वीरवार को गांव के लोग पहले गुरुद्वारा साहिब के पास एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए लाइट प्वाइंट की ओर जाने लगे। मगर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर वहीं पर लोग डट गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सूचना मिलते ही प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग के एक्सईएन नवल किशोर वर्मा और एसडीओ प्रमोद शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्यूबवेल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि एक महीना में बंद पड़े ट्यूबवेल की जगह नई बोरिंग की जाएगी। गांव में तीन ट्यूबवेल हैं। इसमें एक डेड हो गया है और दोनों में बहुत की कम आपूर्ति हो रही थी।