श्री आनंदपुर साहिब के स्थापना दिवस समारोह के दौरान उस समय पंडाल में हलचल मच गई जब कुछ लोगों ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के संबोधन से पहले नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन कर रहे लोग राजनाथ सिंह को वापस जाने को कह रहे थे।
विज्ञापन
इधर गृहमंत्री भाषण दे रहे थे, उधर अलगाववादी नारे लग रहे थे
2 of 7
प्रदर्शनकारी अलगाववादी नारे भी लगा रहे थे। पुलिस तुरंत प्रदर्शनकारियों को खींचती हुई पंडाल से बाहर एक बस में बैठाकर ले गई। शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बोले सो निहाल के जैकारे लगा राजनाथ सिंह का भाषण शुरू करवा दिया।
विज्ञापन
इधर गृहमंत्री भाषण दे रहे थे, उधर अलगाववादी नारे लग रहे थे
3 of 7
शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बोले सो निहाल के जैकारे लगा राजनाथ सिंह का भाषण शुरू करवा दिया।
इधर गृहमंत्री भाषण दे रहे थे, उधर अलगाववादी नारे लग रहे थे
4 of 7
प्रदर्शनकारियों को पंडाल के बाहर ले जाते समय पुलिस ने एक अकाली दल के वर्कर को पीटा और उसकी पगड़ी उतार दी।
विज्ञापन
इधर गृहमंत्री भाषण दे रहे थे, उधर अलगाववादी नारे लग रहे थे
5 of 7
पिटे अकाली वर्कर दिलबाग सिंह वासी गांव बिल्ला नवाज नकोदर ने बताया कि वह तो भाषण सुन रहा था और पुलिस ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
इधर गृहमंत्री भाषण दे रहे थे, उधर अलगाववादी नारे लग रहे थे
6 of 7
350वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी मल सिंह और पुलिस में कई बार ठनती नजर आई। समारोह के पहले दिन बुधवार को पहले तो पुलिस ने जत्थेदार की गाड़ी रोक ली थी और उनकी गाड़ी को तख्त साहिब तक नहीं आने दिया।
इधर गृहमंत्री भाषण दे रहे थे, उधर अलगाववादी नारे लग रहे थे
7 of 7
पुलिस ने शुक्रवार को भी जत्थेदार ज्ञानी मल सिंह के साथ चलती पायलट गाड़ी को क्रेन की मदद से उठवा लिया। इसके बाद एसजीपीसी कर्मियों द्वारा तख्त श्री केसगढ़ साहिब परिसर में उस मीटिंग हॉल को ताला भी लगा दिया था जहां पर पुलिस कर्मी बैठे थे। बाद में ताला खोल दिया गया।