राहुल गांधी के पिछले पंजाब दौरे पर किसानों के आर्थिक दर्द को उजागर करने वाले किसान सुरजीत ने खुद आत्महत्या कर ली थी। राहुल गांधी आज पंजाब में उसके परिजनों से मिले और करीब पौना घंटा उनके परिवार के साथ बैठे रहे। रिपोर्टः लखवीर सिंह लक्की, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
जान दे चुके किसान के परिवार से मिले राहुल, देखिए क्या बोले?
2 of 6
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि 28 अप्रैल को जब मैं किसानों का हाल जानने सरहिंद अनाज मंडी में आया था, उस समय सुरजीत सिंह के चेहरे पर फसल के हुए कुदरती नुकसान और फसल की खरीद न होने का दर्द साफ झलक रहा था। देखने में वे वाकई बहुत परेशान लग रहे थे।
विज्ञापन
जान दे चुके किसान के परिवार से मिले राहुल, देखिए क्या बोले?
3 of 6
बकौल राहुल, उनका दर्द मेरे दिल को छू गया था लेकिन मुझे नहीं लगता था कि सुरजीत सिंह खरीद प्रबंधों और कर्ज से दुखी होकर आत्महत्या कर सकते हैं। सुरजीत ने मुझे किसानों का जो दर्द बताया, मैंने उसे संसद में भी उठाया था। राहुल ने ये भी कहा वे सिर्फ किसान सुरजीत सिंह के परिवार का दुख बांटने आए हैं।
जान दे चुके किसान के परिवार से मिले राहुल, देखिए क्या बोले?
4 of 6
राहुल गांधी ने सुरजीत सिंह के बेटे कुलविंदर सिंह, बेटियों दलजीत कौर, करमजीत कौर और जसबीर कौर, दामाद बलजिंदर सिंह और पोते हरमनजोत सिंह का हाल जाना और कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ हैं। सुरजीत सिंह की बेटियां राहुल गांधी के गले लगकर रोई।
विज्ञापन
जान दे चुके किसान के परिवार से मिले राहुल, देखिए क्या बोले?
5 of 6
राहुल गांधी ने कहा कि उनके परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजपा द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अपने फंड से किसान को दो लाख रुपये देगी।
जान दे चुके किसान के परिवार से मिले राहुल, देखिए क्या बोले?
6 of 6
किसान सुरजीत सिंह की अंतिम अरदास एवं भोग वीरवार को दादूमाजरा के नजदीकी गांव भगड़ाना के गुरुद्वारा साहिब में थी। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी दिल्ली से प्लेन से चंडीगढ़ आए और वहां से सुरजीत सिंह के गांव गाड़ी में आए। करीब पौना घंटा परिवार के एक-एक सदस्य से मिले और फिर चले गए।