अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। लोगों ने भाग कर किसी तरह से अपनी जान बचाई। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 9
विधायक को मांगपत्र देने जा रहे थर्मल कर्मियों पर लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के बठिंडा जीएनडीटीपी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन 7 बठिंडा की ओर से थर्मल प्लांट में ऑपरेशन सेल के 48 कच्चे कर्मचारियों को वापस पक्का करने की मांग पर बुधवार को थर्मल प्लांट का मेन गेट बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 9
विधायक को मांगपत्र देने जा रहे थर्मल कर्मियों पर लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की ओर से किसी तरह की सुनवाई न होने के रोष में थर्मल प्लांट के समूह कच्चे कर्मचारियों ने बुधवार को विधायक सिंगला के निवास स्थान की ओर कूच कर दिया। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने विधायक के आसपास के इलाके को पूरी तरह सील करते छावनी में तब्दील कर दिया।
4 of 9
विधायक को मांगपत्र देने जा रहे थर्मल कर्मियों पर लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
मांगे पूरी न होने से गुस्साए थर्मल कर्मचारी शहर में रोष मार्च निकालते हनुमान चौक पर पहुंचे। जैसे ही विधायक सिंगला के निवास स्थान की ओर बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें घेरा डालते ट्रक यूनियन के पास रोकने की पूरी कोशिश की।
विज्ञापन
5 of 9
विधायक को मांगपत्र देने जा रहे थर्मल कर्मियों पर लाठीचार्ज
वहीं प्रदर्शनकारी नहीं माने और आगे निकल गए। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भी चलानी पड़ी, जिससे थर्मल प्लांट का एक कर्मचारी गंभीर जख्मी हो गया और कुछ देर बाद वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
6 of 9
विधायक को मांगपत्र देने जा रहे थर्मल कर्मियों पर लाठीचार्ज
इससे गुस्साए कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन पर धक्केशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वह शांतमयी तरीके से रोष प्रदर्शन करते हुए यूनियन नेताओं की अगुवाई में हलका विधायक सरूप चंद सिंगला को मांगों के बारे में मांग पत्र सौंपने जा रहे थे। वहीं पुलिस ने उन पर बेवजह लाठियां चलाई हैं।
विज्ञापन
7 of 9
विधायक को मांगपत्र देने जा रहे थर्मल कर्मियों पर लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि रोष प्रदर्शन में शामिल महिलाओं के साथ भी पुलिस ने धक्कामुक्की की है। इस मौके पर यूनियन के प्रधान अश्वनी कुमार ने कहा कि एक ओर पंजाब सरकार के सवा लाख बेरोजगार नौजवानों को पक्की नौकरी देने का झूठा प्रचार कर लोगों की हितैषी होने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर थर्मल प्लांटों को बंद कर 3500 कच्चे कर्मचारियों के चुनाव की स्कीमें तैयार की जा रही है, जिसको किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
8 of 9
विधायक को मांगपत्र देने जा रहे थर्मल कर्मियों पर लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
मांगों के लिए विधायक सरूप चंद सिंगला की कोठी घेरने जा रहे थर्मल कर्मियों पर पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज के बाद गुस्साए कर्मियों ने विधायक सिंगला की कोठी के नजदीक धरना लगा दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विधायक को मांगपत्र देने जा रहे थर्मल कर्मियों पर लाठीचार्ज
इसके बाद जिला पुलिस प्रशासन ने धरनास्थल को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया। देर शाम तक उक्त कर्मियों की ओर से घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर धरना जारी था। वहीं यूनियन के नेता अश्वनी कुमार का कहना था कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा।