फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का झंडा जला निकाला सरकार पर गुस्सा

Wed, 17 Dec 2014 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हिरियाणा )
विज्ञापन
1 of 7
यूरिया संकट से गुस्साए हरियाणा के किसानों ने भाजपा के बैनर तथा झंडों को आग लगा दी। किसानों ने फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना, भट्टूकलां सहित जिले भर में प्रदर्शन किया। किसानों ने नई दिल्ली-फाजिल्का नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसानों को हटाने के लिए लाठी चार्ज कर दिया। इससे कई किसान चोटिल हो गए। इस दौरान हंगामा कर रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।
विज्ञापन

भाजपा का झंडा जला निकाला सरकार पर गुस्सा

2 of 7
यूरिया खाद को लेकर ह‌रियाणा के किसानों में हाहाकार मचा है। प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को किसानों ने जगह-जगह प्रदर्शन कर खाद की किल्लत के विरोध में प्रदर्शन किया। जींद जिले के नरवाना में किसानों ने जहां ट्रेन रोक दी, वहीं कंडेला में जींद -कैथल मार्ग जाम कर दिया। फतेहाबाद में भी खाद के लिए दिनभर हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

भाजपा का झंडा जला निकाला सरकार पर गुस्सा

3 of 7
किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इससे कई लोग चोटिल हुए। उधर भिवानी में भी किसानों ने जाम लगा कर रोष प्रदर्शन किया। दादरी में हालात बेकाबू होने पर पुलिस पहरे में खाद बंटवानी पड़ी। हिसार में भी किसानों ने जाम लगाया।

भाजपा का झंडा जला निकाला सरकार पर गुस्सा

4 of 7
कुरूक्षेत्र में एक लावारिस ट्रक को किसानों घेर लिया और उसमें भरी खाद ले जाने लगे, वहीं पानीपत जिले के समालखा में कृषि विभाग की टीम ने कालाबाजारी की आशंका में खाद से भरे एक गोदाम को सीज कर दिया।
जींद जिले में पिछले कई दिन से यूरिया की किल्लत झेल रहे किसानों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

भाजपा का झंडा जला निकाला सरकार पर गुस्सा

5 of 7
आक्रोशित किसानों ने नरवाना में दिल्ली-फिरोजपुर रेलवे सेक्शन को बाधित कर नारेबाजी की। यहां पांच घंटे तक रेलगाड़ियों का आवागमन बाधित रहा। वहीं, कंडेला गांव में किसानों ने जींद-कैथल सड़क मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी की। नरवाना उपमंडल के कई गांवों के किसान सुबह शहर थाना में खाद की पर्ची लेने के लिए लाइन में लगे, लेकिन जैसे ही किसानों को सूचना मिली कि आज खाद नहीं आएगी तो वे गुस्सा गए।
विज्ञापन

भाजपा का झंडा जला निकाला सरकार पर गुस्सा

6 of 7
गुस्साए किसान रेलवे लाइन पर पहुंच गए तथा दबलैन फाटक के निकट पड़े रेलवे के गार्डर ट्रैक पर रखकर ट्रैक को जाम कर दिया। इस कारण दिल्ली से बठिंडा जा रही छिंदवाड़ा एक्सप्रेस को नरवाना रेलवे स्टेशन, श्रीगंगानगर से दिल्ली जा रही इंटर सिटी एक्सप्रेस व कुरुक्षेत्र से जींद जा रही जेएनके सवारी गाड़ी को आउटर सिग्नल पर रोकना पड़ा। तीनों ट्रेनें करीब पांच घंटे तक नरवाना में फंसी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का झंडा जला निकाला सरकार पर गुस्सा

7 of 7
उध्‍ार हिसार में अनाज मंडी स्थित सरकारी दुकान पर यूरिया खाद न मिलने के कारण गुस्साए किसानों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें