यूथ कांग्रेस वर्करों ने आज पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नशा तस्करी में संलिप्त राजनेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का दमन करने के लिए उन पर पानी की बौछारें की। प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस वर्करों ने गिरफ्तारियां भी दीं। पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए यूथ कांग्रेस वर्कर्स। प्रदर्शनकारी कांग्रसियों पर पानी की बौछारें करती हुई पुलिस।