फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडम को उंगली क्यों दिखा रहे हैं प्रदर्शनकारी?

Tue, 28 Oct 2014 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 8
मोहाली नगर निगम के खिलाफ धरना चल रहा था। धरने को समर्थन देने आई मैडम के ही खिलाफ ही प्रदर्शनकारी उतर आए। देखें तस्वीरें-
विज्ञापन

मैडम को उंगली क्यों दिखा रहे हैं प्रदर्शनकारी?

2 of 8
ये धरना 6 गांवों के सैकड़ों लोग नगर निगम के नोटिसों के खिलाफ दे रहे थे। इस दौरान लोगों ने सेक्टर-68 स्थित निगम भवन का घेराव किया। लोगों ने निगम को चेतावनी दी है कि एक हफ्ते में नकशा पालिसी बंद नहीं की तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

मैडम को उंगली क्यों दिखा रहे हैं प्रदर्शनकारी?

3 of 8
प्रदर्शन में शामिल गांव मटौर, कुंभड़ा, शाहीमाजरा, मदनपुर, मोहाली गांव व सोहाना के लोग पेंडू संघर्ष कमेटी के बैनर तले एकजुट हुए, जिसके बाद वह रोष रैली के रूप में निगम भवन के गेट पर पहुंचे।

मैडम को उंगली क्यों दिखा रहे हैं प्रदर्शनकारी?

4 of 8
धरने को कांग्रेसी विधायक बलबीर सिंह सिद्धू, भाजपा के जिला प्रधान सुखविंदर सिंह गोल्डी और जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन व स्त्री अकाली दल की महासचिव अमनजोत कौर रामूवालिया ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

मैडम को उंगली क्यों दिखा रहे हैं प्रदर्शनकारी?

5 of 8
पहला मेरी गल सुणो, ऐंवी ही रोला पाई जांदें हो, हट जाओ पिछे। यह कहना था जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन व स्त्री अकाली दल की महासचिव अमनजोत कौर रामूवालिया का, तो लोग उन पर भी भड़क उठे।
विज्ञापन

मैडम को उंगली क्यों दिखा रहे हैं प्रदर्शनकारी?

6 of 8
बीबी रामूवालिया ने कहा कि नगर निगम द्वारा उन लोगों को नोटिस जा रहा है, जिन्होंने घरों में 4 मंजिला इमारत पीजी के लिए बनाई है। आखिर में लोगों को शांत करने के लिए रामूवालिया ने अपना नंबर लोगों को नोट करवाया। साथ ही कहा कि किसी भी तरह की कोई परेशानी आती है तो उनसे सीधा संपर्क करें।
विज्ञापन

मैडम को उंगली क्यों दिखा रहे हैं प्रदर्शनकारी?

7 of 8
गांव सोहाना निवासी परम बैदवान का कहना है कि गांव वालों पर इस तरह के जुल्म एमसी जानबूझ कर रही है। हमारी जमीनों को सस्ते रेटों पर पर खरीद कर हमें बेरोजगार कर दिया है। यदि भैंसों को चरने के लिए गांव से बाहर ले कर जाते हैं तो एमसी वाले अपनी गाड़ियों में पकड़ कर ले जाते हैं।
विज्ञापन

मैडम को उंगली क्यों दिखा रहे हैं प्रदर्शनकारी?

8 of 8
गांव सोहना के भोलू ने बताया कि गांव में नक्शा पॉलिसी लागू करने से गरीब परिवार के लोगों पर संकट आ गया है। क्योंकि जहां लोग रोटी कमाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, अधिकारी ऐसे नियम थोप कर लोगों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें