फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले को लेकर पंजाब-हरियाणा में उबाल- 'पाकिस्तान का झंडा जलाया, लगे मुर्दाबाद के नारे'

Fri, 15 Feb 2019 03:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
विरोध प्रदर्शन
पुलवामा आतंकी हमले को लेकर पंजाब और हरियाणा काफी उबल रहा है। लोग सड़कों पर उतर आए और पाकिस्तान का झंडा जलाया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रोष जाहिर किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 8
विरोध प्रदर्शन
पंजाब के अमृतसर में हाल गेट पर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की और पाकिस्तान का झंडा जलाया। प्रमोद कुमार बबला के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने मांग की कि सभी शहीद जवानों का बदला लेना चाहिए। दुश्मनों को नेस्तनाबूत कर देना चाहिए, तब जाकर कलेजे को ठंडक मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 8
विरोध प्रदर्शन
पंजाब के अमृतसर में ही मानसिंह गेट पर जगत ज्योति स्कूल के बच्चों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बच्चों ने हाथ में बैनर लेकर मार्च निकाला। बैनर पर पाकिस्तान विरोधी नारे लिखे हुए थे। इस मौके पर स्कूल के टीचर्स ने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला सरकार को लेना चाहिए।

4 of 8
विरोध प्रदर्शन
हरियाणा के कैथल में भी लोगों में काफी रोष देखने को मिला। नई अनाज मंडी में आढ़तियों और मजदूरों ने मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सरकार से बदला लेने की मांग की। सभी प्रदर्शन करते हुए पेहवा चौंक पर पहुंचे और फिर लघु सचिवालय के लिए रवाना हुए।

 
विज्ञापन

पुलवामा के शहीदों के लिए वकीलों ने रखा नो वर्क डे

5 of 8
विरोध प्रदर्शन
बार एसोसिएशन पठानकोट की ओर से प्रधान एडवोकेट रछपाल ठाकुर के नेतृत्व में शुक्रवार को नो वर्क-डे रखा गया। इस दौरान कश्मीर के पुलवामा में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कोर्ट के अंदरूनी कामों के साथ-साथ रूटीन ऑफिस वर्क को भी ठप रखा गया। प्रधान रछपाल ठाकुर ने कहा कि अब वक्त है कि सरकारें ‘कड़ी निंदा’ के बजाय कोई ठोस कदम उठाया जाए। इस मौके पर वाइस प्रधान रविन्द्र जग्गी, सचिव सुलक्षण सिंह, संयुक्त सचिव नितिन डोगरा, खजांची विजय अबरोल और एग्जीक्यूटिव सदस्य ममता उपस्थित थे।
विज्ञापन

6 of 8
विरोध प्रदर्शन
वंदे मातरम संस्था पठानकोट के सभी सदस्यों की ओर से अध्यक्ष सुधीर महाजन की अध्यक्षता में पुलवामा आंतकी हमले में शहीद हुऐ शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर कैंडल जलाकर रोष व्यक्त करते हुए संस्था के सदस्यों ने कहा कि घटना बेहद निंदनीय है। हिम्मत है तो सामने से वार करें, जवाब मिल जाएगा।

विद्यार्थियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
 इसी के तहत सचखंड कान्वेंट स्कूल में शुक्रवार को प्रार्थना सभा के दौरान सभी विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर देश के इन अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल गोल्डन कौल, प्रबंधक रमेश कौल, संचालक अशोक आहूजा और विजय आहूजा ने आतंकियों की इस कायराना हरकत की निंदा की। 
विज्ञापन

पटियाला : जैश ए मोहम्मद का पुतला फूंका

7 of 8
पटियाला में जलाया जैश ए मोहम्मद का पुतला
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति और श्री हिंदू तख्त की ओर से शुक्रवार को श्री काली माता मंदिर के सामने माल रोड पर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर समिति उपाध्यक्ष राजेश केहर ने कहा कि आतंकी इतनी बड़ी मात्रा में गोला बारूद लेकर घूमते रहे और फौजियों पर हमला करके चले गए लेकिन गुप्तचर विभाग नींद में रहा। 

समिति व तख्त नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान को इस हमले का दोषी ठहराने के बजाय देश में बैठकर पाक का समर्थन करने वाले गद्दारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही मांग की कि हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों को एक-एक करोड़ का मुआवजा और परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इस मौके पर स्वतंत्र राज पासी, विनती गिरि, शशि भारद्वाज, विजय शर्मा चिंकू, राजीव शर्मा, वरिंदर मौदगिल मौजूद रहे।
विज्ञापन

जालंधर : भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

8 of 8
जालंधर में प्रदर्शन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला जालंधर के अध्यक्ष संजीव शर्मा मनी की अध्यक्षता में वर्कशॉप चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि वह सभी देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में कोई भी आतंकवादी और आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान को बक्शा नहीं जाएगा। 

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को समाप्त करने की मुहिम चलाई है उस मुहिम के तहत अब आने वाले समय में इस देश से आतंकवाद को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रधान सन्नी शर्मा, जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, मोहिन्द्र भगत, कृष्ण देव भंडारी, मनोरंजन कालिया, मनीष विज, राजीव ढींगरा, राजू मागो, प्रवीण हांडा, पार्षद सुशील शर्मा, अशोक गांधी, अमित भाटिया, किशन लाल शर्मा, रमेश शर्मा, एचएस बेदी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें