फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, MSG के विरोध में हिसार में 'बवाल'

Fri, 16 Jan 2015 08:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 11
विवादित फिल्म MSG को ट्रिब्यूनल से हरी झंडी मिलने का विरोध शुरू हो गया है। हिसार में इनसो ने संत राम रहीम का पुतला फूंका। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

देखिए, MSG के विरोध में हिसार में 'बवाल'

2 of 11
डाबड़ा चौक पर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर इस फिल्म को हिसार में रिलीज किया तो इसका डटकर विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन का का नेतृत्व इनसो के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित बुरा ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला प्रधान सिल्क पूनिया ने की।
विज्ञापन

देखिए, MSG के विरोध में हिसार में 'बवाल'

3 of 11
इनसो नेताओं ने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से काले धन को सफेद में बदलने की कोशिश की जा रही है। इससे न केवल प्रदेश में अराजकता फैलेगी, साथ ही धार्मिक भावनाएं भड़केगी। उन्होंने इस फिल्म को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया और कहा कि इससे आपसी भाईचारा खराब होगा।

देखिए, MSG के विरोध में हिसार में 'बवाल'

4 of 11
इनसो नेताओं ने कहा कि एक तरफ तो राम रहीम अपने आप को संत कहते हैं, जबकि उन्हें संत की परिभाषा का भी ज्ञान नहीं है। संत वे होते हैं जो एकांत में भक्ति में लीन रहे और मोह माया से दूर रहे। लेकिन अपने आप को संत कहने वाला राम रहीम अपने काले धन को सफेद करने के लिए फिल्म का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

देखिए, MSG के विरोध में हिसार में 'बवाल'

5 of 11
इनसो नेताओं ने कहा कि समाज के लोगों को ऐसे पाखंडी बाबाओं से दूर रहना चाहिए। सामाजिक संगठनों से भी आह्वान किया कि भगवान के नाम का सहारा लेकर लोगों को बरगलाने वाले ऐसे तथाकथित संतों के खिलाफ आगे आएं। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस फिल्न्म पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

देखिए, MSG के विरोध में हिसार में 'बवाल'

6 of 11
इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑग्रेनाइजेशन ने संत राम रहीम की फिल्म एमएसजी का पुरजोर विरोध किया है। इस मुद्दे को लेकर इनसो पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डाबड़ा चौक पर प्रदर्शन करते हुए संत राम रहीम का पुतला फूंका।
विज्ञापन

देखिए, MSG के विरोध में हिसार में 'बवाल'

7 of 11
फिरोजपुर में उस सिनेमाघर का दृश्य, जहां फिल्म का पोस्टर लगा है। आज फिल्म रिलीज न होने के कारण वहां सन्नाटा पसरा है।

देखिए, MSG के विरोध में हिसार में 'बवाल'

8 of 11
उधर, सिख संगठनों व जत्थेबंदियों ने साफ कर दिया है कि किसी भी कीमत पर सिनेमा घर या पीवीआर में डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म को प्रदर्शित नहीं होने देंगे। पंजाब पुलिस ने जगह-जगह फ्लैग मार्च किया।

देखिए, MSG के विरोध में हिसार में 'बवाल'

9 of 11
तनाव फैलने की आशंका के मद्देनजर पंजाब पुलिस के साथ-साथ पैरा मिलिट्री फोर्स भी सड़क पर नजर आई।

देखिए, MSG के विरोध में हिसार में 'बवाल'

10 of 11
मुक्तसर में MSG के खिलाफ विरोध को देखते हुए फ्लैग मार्च करते हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारी।
विज्ञापन

देखिए, MSG के विरोध में हिसार में 'बवाल'

11 of 11
कोटकपुरा में MSG के खिलाफ विरोध को देखते हुए फ्लैग मार्च करते हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें