फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना के फर्जी इनकाउंटर पर बवाल, लोग सड़क पर

Sun, 28 Sep 2014 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
1 of 6
लुधियाना में दो भाईयों के पुलिसकर्मियों द्वारा फर्जी इनकाउंटर किए जाने के बाद बवाल हो गया है। गांव गोवापुर के जतिंदर और उसके भाई हरजिंदर की हत्या से भड़के परिजनों ने रविवार को धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर एसएचओ माछीवाड़ा को नामजद करने की मांग की।
विज्ञापन

लुधियाना के फर्जी इनकाउंटर पर बवाल, लोग सड़क पर

2 of 6
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे माछीवाड़ा के तहसीलदार विवेक निमोही ने उन्हें मांग पत्र लिया और जांच का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नौजवानों की मौत के बाद परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

लुधियाना के फर्जी इनकाउंटर पर बवाल, लोग सड़क पर

3 of 6
उधर, दोनों युवकों की हत्या के बाद से ही माछीवाड़ा के गांव गोवापुर में पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए थे। प्रदर्शन खत्म होने के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कराया।

लुधियाना के फर्जी इनकाउंटर पर बवाल, लोग सड़क पर

4 of 6
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आरोपी अकाली सरपंच का पति है और चुनावों में अकाली दल की मदद में जुटा था। मृतक जतिंदर और हरिंदर के साथियों ने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की मदद की थी। इसके बाद गुरजीत सिंह युवकों से रंजिश रखने लगा था।
विज्ञापन

लुधियाना के फर्जी इनकाउंटर पर बवाल, लोग सड़क पर

5 of 6
इस मामले में गिरफ्तार आरोपी माछीवाड़ा एसएचओ के रीडर कांस्टेबल यादविंदर सिंह, पंजाब होमगार्ड के जवान बलदेव और अजीत सिंह के साथ-साथ सरपंच पति गुरजीत सिंह को अदालत में पेश किया, जहां से सभी को एक अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना के फर्जी इनकाउंटर पर बवाल, लोग सड़क पर

6 of 6
उधर धार्मिक समागम में लुधियाना पहुंचे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को जमालपुर के आहलुवालिया कालोनी में हुई हत्या की वारदात की पूरी रिपोर्ट मांगी। उन्होंने डीसी रजत अग्रवाल को मामले की रिपोर्ट उन्हें भेजने के आदेश दिए है। मुख्यमंत्री बादल ने घटना की निंदा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें