फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली की वापसी की तैयारी पूरी : रोपड़ जेल में कागजी कार्रवाई शुरू, मुख्तार अंसारी की कोविड रिपोर्ट पर फंस सकता है पेंच 

Tue, 06 Apr 2021 11:41 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
मुख्तार अंसारी की वापसी की तैयारी पूरी। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को कुछ ही देर में यूपी पुलिस को सौंपा जा सकता है। रोपड़ जेल में पंजाब पुलिस ने सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। जेल के अंदर और बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ऊपर से आदेश आने के बाद जेल के बाहर बैरिकेड लगा दिए गए और ट्रैफिक वन वे कर दिया गया। कुछ ही देर में यूपी पुलिस जेल पहुंचेगी। अभी यूपी पुलिस के अधिकारी रोपड़ पुलिस लाइन में है। जेल और पुलिस लाइन के बीच करीब दो किलोमीटर का फासला है। अंसारी की सभी मेडिकल जांच पूरी हो गई है लेकिन कोरोना रिपोर्ट पर पेंच फंस सकता है। इस जांच के लिए अंसारी का सैंपल सोमवार को लिया गया था। कुछ ही देर में इसकी रिपोर्ट आएगी। सूत्रों के अनुसार, यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो अंसारी की वापसी एक बार फिर टल जाएगी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
रोपड़ जेल के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जेल प्रशासन और मेडिकल बोर्ड के अधिकारियों ने मुख्तार के कोविड टेस्ट के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। इससे पहले अंसारी की सभी जांच रिपोर्ट सामान्य आई थी। जेल प्रशासन रवानगी से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों के सामने भी चिकित्सकीय परीक्षण कराएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
जेल के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
अंसारी रोपड़ जेल की बैरक नंबर एक में है। रोपड़ जेल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि जेल सुबह छह बजे से 12 बजे तक खुली होती है। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक जेल बंद हो जाती है। उसके बाद जेल दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक खुलती है। 
 

4 of 5
रोपड़ जेल के बाहर तैनात पंजाब पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह बांदा से चला यूपी पुलिस का काफिला मंगलवार तड़के रोपड़ पहुंचा। हालांकि अलग रुट से आना यूपी पुलिस के लिए सिरदर्द बना रहा। पुलिस के कई वाहन रास्ते से भटक गए। इसके बाद रास्ता बताने के लिए पंजाब पुलिस के वाहनों को मदद के लिए जाना पड़ा। पंजाब पुलिस की मदद से कई दौर में यूपी पुलिस के वाहन रोपड़ पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोपड़ जेल पहुंची एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला
बांदा से रोपड़ आ रही पुलिस टीम में एक वज्र वाहन के साथ ही पीएसी की एक टुकड़ी भी है। टीम का नेतृत्व सीओ सत्यप्रकाश शर्मा कर रहे हैं। इनके अतिरिक्त 2 एसएचओ, 6 एसआई, 20 पुलिसकर्मी और 10 पुलिस वाहन शामिल हैं। एंबुलेंस में एक वरिष्ठ चिकित्सक को भी शामिल किया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें