लुधियाना में खेले जा रहे प्रो रेसलिंग लीग के मुकाबलों के दूसरे दिन जब नवजोत सिद्धू के सामने द ग्रेट खली उतरे तो स्टेडियम में खलबली मच गई। देखिए, क्या हुआ?
विज्ञापन
प्रो रेसलिंग: जब सिद्धू के सामने आए खली तो मची खलबली
2 of 5
स्टेडियम में दर्शकों का हौसला बढ़ाने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने चुटकलों व मुहावरों के कमेंट्री से खूब समा बांधा। उन्होंने कहा कि खली के सामने खड़ा होकर लगा कि मैं हिमालय पर्वत के नीचे खड़ा हूं। दुनिया चढ़दे सूरज नू सलाम करदी है।
विज्ञापन
प्रो रेसलिंग: जब सिद्धू के सामने आए खली तो मची खलबली
3 of 5
सिद्धू ने आगे कहा, लुधियाना में प्रो रेसलिंग लीग के तीन दिन मुकाबले होना बहुत बड़ी बात है। खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। हारने वाले खिलाड़ी मायूस न हों और अच्छा प्रदर्शन करने की तैयारियां करें।
प्रो रेसलिंग: जब सिद्धू के सामने आए खली तो मची खलबली
4 of 5
दिग्गज रेसलर ग्रेट खली ने बताया कि प्रो-रेसलिंग हिंदुस्तान में पहली बार हो रही है। ये लीग युवा पहलवानों के लिए टोनिक का कार्य करेगी। मेरा सपना था कि हिंदुस्तान में रेसलिंग हो। आज खुशी हो रही है कि नौजवान खेलों से जुड़ रहे हैं।
प्रो रेसलिंग: जब सिद्धू के सामने आए खली तो मची खलबली
5 of 5
खली ने आगे कहा कि कुश्ती मेरे खून में है और इसे मैं दिल से प्यार करता हूं। मैं जितना हो सके इसका प्रचार करूंगा। उन्होंने आयोजकों को भी बधाई दी और कहा कि हारे पहलवानों को निराश नहीं होना चाहिए। जोश के साथ मैं उन्हें स्पोर्ट करता हूं।