दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंडीगढ़ आए प्रधानमंत्री मोदी कुछ अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने 30 हजार लोगों के साथ योग किया। तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 8
चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्पलैक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी ने व्हाइट टीशर्ट और व्हाइट लोअर पहन रखी थी। साथ में मफलर भी था। हालांकि योग करते समय मोदी ने उसे किनारे पर रख दिया था। सुबह मोदी जब कैपिटल कांप्लैक्स पहुंचे तो सबसे पहले मंच पर पहुंचे और उपस्थित लोगों का अभिभादन किया। उसके बाद अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि दुनिया में कहीं पर भी जीरो बजट पर हेल्थ अश्योरेंस नहीं होता। योग जीरो बजट से हेल्थ की गारंटी देने वाला साइंस है।''
विज्ञापन
3 of 8
चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्पलैक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में घोषणा की कि अगले साल से योग के लिए अच्छा काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। दो अवार्ड होंगे, पहला होगा उत्तम कार्य के लिए इंटरनेशनल योग अवॉर्ड और दूसरा भारत में योग के लिए उत्तम काम के लिए इंडिया योग अवार्ड। उन्होंने कहा कि इस समय देश के हर कोने में योग के कार्यक्रम से लोग जुड़े हुए हैं। यही नहीं विश्व के सभी देश अपने-अपने समय की सुविधा के हिसाब से इस कार्यक्रम के साथ जुड़े हुए हैं।
4 of 8
चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्पलैक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
संबोधन के बाद मोदी मंच पर उतरे और दिव्यांग स्पेशल ग्रुप के पास पहुंचे। ग्रुप के सदस्यों से हाथ मिलाकर सभी का अभिवादन किया। मोदी कहते हैं कि इंतजार मत कीजिए। योग को जीवन का हिस्सा बना दीजिए। जिस तरह मोबाइल फोन आपके जीवन का हिस्सा बन गया है। उसी तरह योग को जीवन का हिस्सा बनाएं। यह कठिन काम नहीं है।'' अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए योग जरूरी है। आज योग प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
5 of 8
चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्पलैक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद मोदी ने घूमकर योग कर रहे लोगों का जायजा लिया और उनके बीच बैठकर ही योगा करने लगे। मोदी कहते हैं कि योग से क्या मिलेगा, इसके लिए नहीं है। योग, मैं क्या छोड़ पाऊंगा, मैं किन-किन चीजों से मुक्त हो पाऊंगा, उसके लिए योग है।'' यह मुक्ति का मार्ग है, पाने का मार्ग नहीं है। सभी संप्रदाय इस बात पर बल देते हैं, कि मृत्यु के बाद आपको क्या प्राप्त होगा। परलोक में क्या मिलेगा। योग इहलोक के लिए है।
विज्ञापन
6 of 8
चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्पलैक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि योग सरल, सस्ता और सभी के लिए उपलब्ध स्वस्थ रहने का मार्ग है। योग को जीवन से जोड़ना जरूरी है। आज योग प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है। भारत सरकार ने योग को बढ़ावा देने के लिए विश्व स्तर पर प्रयास किए हैं। योग की शुद्धता बरकरार रखने के लिए भी काम किया जा रहा है। योग हमारे लिए सामाजिक, आर्थिक और आध्यात्मिक चेतना का साधन बन गया है। जनसामान्य की भलाई के लिए योग जरूरी है।
विज्ञापन
7 of 8
चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्पलैक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा कि इस समय देश के हर कोने में योग के कार्यक्रम से लोग जुड़े हुए हैं। यही नहीं विश्व के सभी देश अपने-अपने समय की सुविधा के हिसाब से इस कार्यक्रम के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने यूएन का आभार जताते हुए कहा कि UN द्वारा पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत के अनुरोध पर गत वर्ष इसका प्रारंभ हुआ। 21 जून इस लिए चुनाव गया क्योंकि यह दुनिया के बड़े हिस्से में सबसे लंबा दिवस होता है।
चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्पलैक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
मोदी कहते हैं कि विश्व में योग बड़ा कारोबार भी बनता जा रहा है। दुनिया के हर देश में योग ट्रेनर की जरूरत है। योग के साथ अरबों-खरबों का काम हो गया है। कई टीवी चैनल योग को समर्पित हैं। ''कभी-कभी लोगों को लगता है कि योग से क्या मिलेगा। ये पूरा प्रोग्राम लेने-पाने के लिए नहीं है। योग क्या मिलेगा, इसके लिए नहीं है। योग, मैं क्या छोड़ पाऊंगा, मैं किन-किन चीजों से मुक्त हो पाऊंगा, उसके लिए योग है।'' यह मुक्ति का मार्ग है, पाने का मार्ग नहीं है।